लॉक अप सीजन 2 का आगाज हो गया है, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. वहीं शो के प्रीमियर के साथ ही यह खबरों में आ गया है. इसी बीच बिग बॉस 19 के विजेता रह चुके टीवी एक्टर गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला, जो कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो का हिस्सा बनी हैं. उन्होंने होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान के सामने कैमरे पर खुलासा कर दिया है कि वह और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं और पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. इस खुलासे से केवल वहां मौजूद सेलेब्स ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं और गौरव खन्ना को ट्रोल कर रहे हैं कि वह सलमान खान के शो में कितनी अच्छी एक्टिंग कर रहे थे.
गौरव खन्ना से अलग रह रही हैं आकांक्षा चमोला
फराह खान और रितेश देशमुख से बात करते हुए आकांक्षा चमोला ने कहा, ओके. तो मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं. हां हम अलग हो चुके हैं और पिछले एक साल से अलग रहे हैं. यह पब्लिक नहीं हुआ. लेकिन यह मेरा सीक्रेट है. यह दोनों का लिया फैसला है. हम पिछले एक साल से इस फैसले पर हैं. हमारे बीच चीजें खराब नहीं हुआ हैं. हम आज भी एक दूसरे से बात करते हैं. हम दोनों का मानना है कि हम एक दूसरे के लिए अच्छा पार्टनर नहीं हैं क्योंकि हम बहुत अलग भविष्य देखते हैं और दुर्भाग्यवश हम एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं. तो हम दोनों के बीच कोई अनबन नहीं है.
💔 SHOCKING! Day 1 of #LockUpp delivers the biggest headline as Akanksha Chamola reveals she and Bigg Boss 19 winner Gaurav Khanna are getting divorced. pic.twitter.com/9vziwOKAYF
— BBTak (@BiggBoss_Tak) June 27, 2026
ये भी पढ़ें- मीना कुमारी का वो 53 साल पुराना कल्ट गाना, जिसमें उन्होंने नहीं किया था डांस, बनने में लगे थे 14 साल
बिग बॉस में जाने के दौरान हुए अलग
रितेश देशमुख ने फिर पूछा कि क्या वह बिग बॉस में गौरव खन्ना के हिस्सा लेने के दौरान हुआ था तो आकांक्षा ने कंफर्म किया कि हां यह हो गया था और हमने दोनों परिवारों को बताया था. उन्होंने कहा, “हमारे माता-पिता को लगा कि हम बस कुछ समय के लिए अलग रह रहे हैं, क्योंकि कभी-कभी कपल्स को चीजें सुलझाने के लिए थोड़ी स्पेस की जरूरत होती है. चूंकि हम एक-दूसरे से बात करते रहे, साथ में इवेंट्स में जाते रहे, एक-दूसरे का साथ देते रहे और सब कुछ शेयर करते रहे. इसलिए सबको लगा कि सब ठीक हो जाएगा. लेकिन शादीशुदा जोड़े वाली वो भावना अब नहीं रही थी. मुझे लगता है कि यह हमारे परिवारों के लिए भी एक बड़ी खबर होगी.”
गौरव खन्ना को लोग कर रहे ट्रोल
I don't care about Akanksha..but didn't expect this from #GauravKhanna if this is true. He fooled the audience during BB with his lies..
— Shweta (@Shweta45199522) June 27, 2026
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग गौरव खन्ना को ट्रोल कर रहे और कह रहे कि बिग बॉस में उन्होंने कितनी अच्छी एक्टिंग की थी. एक यूजर ने लिखा, मुझे आकांक्षा से कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन अगर यह सच है, तो गौरव खन्ना से ऐसी उम्मीद नहीं थी. बिग बॉस के दौरान उन्होंने अपने झूठ से दर्शकों को बेवकूफ बनाया था. दूसरे यूजर ने लिखा, टीवी के सुपरस्टार ने क्या मस्त एक्टिंग की है भाई. सब फेक लोग थे बस तान्या को छोड़कर.
TV ke superstar ne kya mast acting ki hai bhyii 😭😂 sab fake log the bas tanya ko chodkar
— Neha 🕊️ (@neharawat8059) June 27, 2026
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के बारे में
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना टीवी के सबसे जाने माने कपल था, जिन्होंने अक्सर रियलिटी शोज में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है. गौरव खन्ना ने बताया था कि आकांक्षा से उनकी मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई, जहां दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. हालांकि उस समय वह गौरव को नहीं जानती थीं. गौरव और आकांक्षा के बीच 9 साल का फासला है. दोनों ने 23 नवंबर 2016 में कानपुर में शादी की थी. हालांकि कपल का कोई बच्चा नहीं हैं, जिसका जिक्र बिग बॉस में गौरव खन्ना ने किया था.
ये भी पढ़ें- अलका याग्निक का 90s का सुपरहिट गाना, उर्मिला मातोंडकर ने था ठुकराया, राजस्थानी लोक गीत से प्रेरणा लेकर हुआ तैयार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं