विज्ञापन

सोवियत संघ में खूब पॉपुलर हुआ 44 साल पुराना गाना, बेनाम सिंगर को मिली पहचान, किशोर कुमार का गाना पड़ा फीका

भारत की पहली 100 करोड़ी मूवी, जिसके गानों ने भारत में ही नहीं विदेशों में भी फैंस के दिलों में ऐसी जगह बनाई की आज तक कोई नहीं भुला पाया.

सोवियत संघ में खूब पॉपुलर हुआ 44 साल पुराना गाना, बेनाम सिंगर को मिली पहचान, किशोर कुमार का गाना पड़ा फीका
मिथुन चक्रवर्ती के डिस्को डांसर ने विदेशों में हासिल की पॉपुलैरिटी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की फिल्मों के गाने केवल भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान से लेकर विदेशों में भी पॉपुलर है. हालांकि हम बात कर रहे हैं उस फिल्म के गाने की, जो पहली 100 करोड़ी फिल्म कहलाती है. वहीं इस फिल्म ने दुनियाभर में सफलता हासिल कि और दक्षिणी और मध्य एशिया, पूर्वी और पश्चिमी अफ्रीका, मध्य पूर्व, पूर्वी एशिया, तुर्की और सोवियत संघ में ऑडियंस का अपनी ओर ध्यान खींचा. फिल्म का गाना इतना पॉपुलर हुआ कि सिंगर रातोंरात फेमस हो गया. वहीं बॉलीवुड एक्टर के लिए फिल्मों की लाइनें लग गईं. जबकि आज उस सुपरस्टार को इसी गाने की तर्ज पर पुकारा जाता है. हम बात कर रहे हैं मिथुन चक्रवर्ती के आई एम अ डिस्को डांसर की. 

डिस्को एंथम बना मिथुन चक्रवर्ती का गाना

आई एम अ डिस्को डांसर गाना 1982 में आया और सबके दिलों पर छा गया. यह एक डिस्को एंथम बन गया. इस गाने को बप्पी लाहिड़ी ने कंपोज किया था और विजय बेनेडिक्ट ने गाया था. यह इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी मिथुन चक्रवर्ती को इस गाने पर रियलिटी शोज में डांस करने के लिए बुलाया जाता है. वहीं इस गाने से ही विजय बेनेडिक्ट के सिंगिंग करियर ने उड़ान भरी थी.  

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 पर भारी पड़ी 8 एपिसोड की ये प्यार और धोखे की सीरीज, जियो हॉटस्टार पर बनी नंबर 1, वीकेंड पर ही देख लेंगे पूरी

किशोर कुमार का चार्म पड़ा फीका

आई एम अ डिस्को डांसर के अलावा डिस्को डांसर में जिम्मी जिम्मी आजा, कोई यहां नाचे नाचे, याद आ रहा अंजान है, कृष्णा धरती अंजान पे आजा, गोरों की ना कालों की और ए ओ आ जैसे गाने थे. हालांकि मशहूर सिंगर किशोर कुमार का 5.58 सेकंड का ए ओ आ गाना इतना पॉपुलर नहीं हुआ, जितना कि आई एम अ डिस्को डांसर को प्यार मिला. फिल्म के गाने इतने पॉपुलर हुए कि चीन में गोल्ड अवॉर्ड दिया गया. 

डिस्को डांसर बनी पहली 100 करोड़ी फिल्म

‘आई एम अ डिस्को डांसर' गाने ने 'डिस्को डांसर' फिल्म को दुनिया भर में पहचान दिलाई, जिसके चलते यह 100 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई. फिल्म ने 2 करोड़ के बजट में 100.68 करोड़ का कलेक्शन किया, जो रिकॉर्ड 12 साल तक कायम रहा. वहीं 1994 में  सलमान खान की ‘हम आपके हैं कौन' ने तोड़ा, जिसने 6 करोड़ के बजट में 128 करोड़ का कलेक्शन किया. 

डिस्को डांसर के बारे में 

मिथुन चक्रवर्ती के अलावा किम यशपाल, ओम शिवपुरी, गौरी खन्ना और यूसुफ खान अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म की कहानी जिम्मी की थी, जो गरीब परिवार से होता है. लेकिन डिस्को डांसर बनकर स्टार बन जाता है. इस फिल्म में मिथुन डिस्को किंग बनकर उभरे थे. 

ये भी पढे़ं- मीना कुमारी का वो 53 साल पुराना कल्ट गाना, घूंघट की आड़ में किसी और ने किया था डांस, बनने में लगे 14 साल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithun Chakrabarty, Disco Dancer, Bollywood, Kishore Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com