विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2021

गौहर खान रूस की सड़कों पर 'ना जाने कैसी रात' सॉन्ग पर यूं डांस करती आईं नजर, देखें वायरल Video

गौहर खान इन दिनों रूस में हैं और वहां से उन्होंने सड़कों पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. जो जमकर वायरल हो रहा है.

गौहर खान रूस की सड़कों पर 'ना जाने कैसी रात' सॉन्ग पर यूं डांस करती आईं नजर, देखें वायरल Video
गौहर खान ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

गौहर खान इन दिनों पति जैद दरबार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. गौहर खान और जैद दरबार की शादी 25 दिसंबर, 2020 में हुई थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से दोनों हनीमून पर नहीं जा सकें थे. अब इतने दिनों बाद दोनों रूस में अपना हनीमून मना रहे हैं और वहां से गौहर लगातार सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं. इसी बीच उन्होंने वहां से एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'ना जाने कैसी रात' सॉन्ग पर रूस की सड़कों पर घूमते हुए डांस करती नजर आ रही हैं. 

गौहर खान रूस की सड़कों पर किया डांस 

गौहर खान ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, गौहर 'ना जाने कैसी रात' सॉन्ग पर शानदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में उन्हें रूस की सड़कों पर घूमते फिरते देखा जा सकता है. इस वीडियो में गौहर ने ग्रे कलर का टॉप और ब्लैक कलर का शॉर्ट्स पहना हुआ है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'रूस की खूबसूरत विंटेज सड़कें. उफ्फ लव यह आलीशान होटल @belmondgrandhoteleurope का बाहरी भाग है, यह बाहर से भी उतना ही शानदार है जितना अंदर से'. गौहर खान के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

गौहर खान इन सीरियल्स में आईं हैं नजर

बता दें, गौहर खान ने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंन रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर (2009)' में भी काम किया है. इसके बाद वो 'गेम (2011)', 'इशकजादे (2012)', 'बद्रीनाथ की दुलहनिया (2017)' और 'बेगम जान (2017)' जैसी शानदार फिल्मों में नजर आईं. साथ ही 2013 में उन्होंने 'बिग बॉस 7' को भी जीता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauahar Khan, Gauahar Khan And Zaid Darbar, Gauahar Khan Honeymoon, Gauahar Khan Video Viral, Gauahar Khan Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com