बंटवारा 1947 की चर्चा के बीच प्रीति जिंटा की नई फिल्म का ऐलान हो गया है, जिसमें वह जबरदस्ती के एजेंट्स के साथ स्पाई फिल्मों पर मजेदार तंज कसती हुईं नजर आ रही हैं. फिल्म में उनके साथ कुणाल खेमू भी नजर आ रहे हैं, जो उन्हीं के सामने बॉबी देओल का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं. दरअसल, कुणाल खेमू फिल्म 'वाइब' के जरिए एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोट-पोट करने के लिए आ रहे हैं. मेकर्स ने शुक्रवार को फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे देख फैंस की हंसी नहीं रुक रही है.
वाइब का टीजर देख हंस हंस के लोटपोट हुए यूजर
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर टीजर रिलीज कर दिया है. टीजर रिलीज कर उन्होंने लिखा, "जबरदस्त एजेंट्स तो देखे होंगे, अब जबरदस्ती के एजेंट्स देखो. फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है." टीजर में मल्टीस्टारर फिल्म में स्पाई वर्ल्ड को एक मजाकिया अंदाज में दर्शकों को दिखाया जाएगा. 1 मिनट 20 सेकंड के टीजर में दिखाया गया है कि कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव आपस में दोस्त है, जो अनजाने में एक बड़े खतरे के बीच फंसकर एक्सीडेंटल हीरोज बन जाते हैं. फिल्म में प्रीति जिंटा खुफिया एजेंसी की अधिकारी की भूमिका में नजर आ रही हैं.
ये भी पढ़ें- जेलर 2 का पहला गाना रिलीज, जेलर में तमन्ना के कावाला के बाद इस एक्ट्रेस संग धमाल मचाते दिखे थलाइवा रजनीकांत
जबरदस्ती के बनाए गए एजेंट की है कहानी
टीजर की शुरुआत प्रीति जिंटा की एंट्री से होती है, जिसमें वे एक मिशन को नियंत्रित करती हैं. उन्हें देश में होने वाले एक आतंकी हमले की जानकारी मिलती है, जिसके प्रीति कुणाल और स्पर्श को मिशन पर भेजती हैं, जिनमें जिम्मेदारी उठाने लायक कोई साहस नहीं है. यहीं से कहानी हंसी, अराजकता और मजेदार कॉमेडी को जन्म देती है. कुणाल खेमू और बग्स को एजेंट बनाने की ट्रेनिंग दी जाती है. स्पर्श एक गंभीर लड़के कि भूमिका में नजर आ रहे हैं, तो कुणाल एक लापरवाह रोल में नजर आ रहे.
वाइब के बारे में
कुणाल खेमू द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म में कुणाल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म में उनके अलावा, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी नजर आएंगी. ‘वाइब' का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है. फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- Youtube से लेकर Spotify पर छाए ये दो हरियाणवी गाने, हरियाणा के दो भाईयों ने रचा इतिहास
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं