विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2020

गौहर खान ने बॉयफ्रेंड जैद के साथ Illegal Weapon पर यूं किया धमाकेदार डांस, खूब वायरल हो रहा है Video

गौहर खान (Gauahar Khan) का पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंट जैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ इल्लीगल वेपन पर थिरकती नजर आ रही हैं.

गौहर खान ने बॉयफ्रेंड जैद के साथ Illegal Weapon पर यूं किया धमाकेदार डांस, खूब वायरल हो रहा है Video
गौहर खान (Gauahar Khan) ने बॉयफ्रेंड के साथ 'इल्लीगल वेपन' पर किया धमाकेदार डांस
  • गौहर खान ने बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ किया धमाकेदार डांस
  • इल्लीगल वेपन पर गौहर ने जमकर किया डांस
  • गौहर खान का पुराना वीडियो जमकर हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान (Gauahar Khan) अपने बेबाक अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और हाल ही में उन बॉयफ्रेंड जैद दरबार (Zaid Darbar) से सगाई भी हुई है. गौहर खान का पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंट जैद दरबार के साथ इल्लीगल वेपन पर थिरकती नजर आ रही हैं. गौहर खान ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

गौहर खान (Gauahar Khan) अपने वीडियो में व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रही हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को भी खूब पसंद आ रही है. इसके साथ ही फैंस उनके वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. इस वीडियो में गौहर और जैद (Zaid Darbar) का डांस करते हुए अंदाज देखने लायक है. वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने बताया कि यह रिहर्सल के वक्त का वीडियो है, जिसमें दोनों साथ में जबरदस्त अंदाज में थिरकते हैं. बता दें कि जैद दरबार के साथ गौहर खान के और भी कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. कई वीडियो को खुद एक्ट्रेस ने ही अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. 

@zaid_darbar

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan) on

बता दें कि गौहर खान (Gauahar Khan) से जुड़े सोर्स ने बताया कि वह और उनके बॉयफ्रेंड जैद दरबार (Zaid Darbar) इसी साल 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी से जुड़ी रस्में 22 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी, जिसमें परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे. शादी का यह कार्यक्रम मुंबई में किया जाएगा. इस शादी के लिए गौहर खान की बहन निगार खान भी जल्द ही दुबई से भारत आने वाली हैं.  बता दें कि हाल ही में गौहर खान ने जैद दरबार के जन्मदिन पर तस्वीरें भी साझा की थीं, जिसमें दोनों साथ ही बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauahar Khan, Gauahar Khan Video, Gauahar Khan Dance With Zaid Darbar, Gauahar Khan Dance On Illegal Weapon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com