विज्ञापन

अनुराग डोभाल को पिता ने जायदाद से किया बेदखल! अखबार में छपवाकर किया था ऐलान, मैनेजर ने बताया कब, क्या-क्या हुआ

अनुराग डोभाल को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि उनके पिता ने उन्हें जायदाद से बेदखल कर दिया है. हालांकि ये बात नई नहीं है.

अनुराग डोभाल को पिता ने जायदाद से किया बेदखल! अखबार में छपवाकर किया था ऐलान, मैनेजर ने बताया कब, क्या-क्या हुआ
अनुराग डोभाल को पहले ही अलग कर चुके थे घरवाले
Social Media
नई दिल्ली:

Anurag Dobhal News: यूट्यूबर अनुराग डोभाल जिन्हें यूके07 राइडर या बाबू भैया के नाम से जाना जाता है, फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और सेहत के लिए संघर्ष कर रहे हैं. हाल ही में हुए कार एक्सीडेंट में उनकी कूल्हे की हड्डी टूट गई, जिसके बाद सर्जरी हुई. उनके मैनेजर रोहित पांडे ने अलग-अलग इंटरव्यू में इस मामले की कई अहम बातें शेयर की हैं. मैनेजर के मुताबिक अनुराग के पिता ने उन्हें और उनकी पत्नी रितिका से रिश्ता तोड़ने का ऐलान पिछले साल ही कर दिया था. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट से ऐसा लग रहा था जैसा कि ऐसा हाल में हुआ है. 

यह भी पढ़ें: जॉनी लीवर के बेटे को 10 साल की उम्र में हुआ ट्यूमर, पहली सर्जरी रही फेल, औलाद के चक्कर में देखा सबसे बुरा दौर

हालांकि एक्सीडेंट से काफी पहले अनुराग डोभाल के पिता उन्हें अलग कर चुके थे. यह फैसला तब लिया गया जब परिवार में अनुराग की इंटर-कास्ट शादी को लेकर गंभीर मतभेद शुरू हो गए थे. पिता ने अखबार में विज्ञापन छपवाकर अनाउंसमेंट की कि उनका बेटे और बहू से कोई संबंध नहीं है, साथ ही उन्हें संपत्ति से बेदखल कर दिया. रोहित ने बताया कि अनुराग ने अपनी मां के नाम पर 2.5 करोड़ की एक प्रॉपर्टी खरीदी थी, लेकिन बाद में उसे बेच दिया गया. अनुराग ने पिता को मनाने की बहुत कोशिश की, यहां तक कि सिर पटककर मिन्नतें कीं, लेकिन परिवार नहीं माना.

Latest and Breaking News on NDTV

शादी के बाद परिवार ने रितिका को घर में घुसने नहीं दिया. शादी का वेन्यू छोड़कर रितिका रिजॉर्ट चली गईं. पहली रसोई जैसी रस्में भी नहीं हुईं. दोनों ने मनाली जाकर नई शुरुआत की, लेकिन परिवार से जुड़ने की हर कोशिश नाकाम रही. इससे अनुराग की मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा. परिवार ने पहले धमकी दी थी कि बेदखल कर देंगे, जिसे अनुराग ने मजाक समझा, लेकिन बाद में यह सच हो गया.

इस सबके जवाब में अनुराग और रितिका ने माता-पिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया. मैनेजर ने कहा कि अनुराग परिवार से रिश्ते सुधारना चाहते थे, लेकिन जब बात नहीं बनी तो बदले की भावना में यह कदम उठाया गया. रितिका अभी 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं. एक्सीडेंट के बाद भी वे पति के साथ अस्पताल में मौजूद हैं. मैनेजर ने साफ किया कि अनुराग अकेले नहीं हैं उनके साथ 50 से ज्यादा लोग, जिसमें करीबी दोस्त शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: सेम टू सेम मम्मी ऐश्वर्या राय जैसी दिखने लगी हैं आराध्या, वैसा ही हेयर स्टाइल, वैसा ही अंदाज, लेटेस्ट तस्वीरें देख कहेंगे छोटी ऐश्वर्या

एक्सीडेंट वाली रात अनुराग ने मैनेजर को फोन कर कहा था कि उन्हें घुटन हो रही है, ताजी हवा चाहिए, इसलिए बाहर जा रहे हैं. लेकिन बाद में लाइव में जो हुआ वह सब जानते हैं. रोहित ने कुछ इन्फ्लुएंसर्स पर भी निशाना साधा, जिन्होंने कहा कि अनुराग व्यूज के लिए ड्रामा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त में ये लोग कहां थे, अब सपोर्ट दिखा रहे हैं. अनुराग की व्यूज या पॉपुलैरिटी की उन्हें कोई फिक्र नहीं, बस स्वास्थ्य ठीक होने की दुआ है.

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anurag Dobhal Disowns By Parents, Anurag Dobhal Wife, Anurag Dobhal Manager Interview, Anurag Dobhal, Anurag Dobhal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com