विज्ञापन

90s की सोमवार की रातों की दूरदर्शन पर 27 साल बाद वापसी, 174 एपिसोड वाले सीरियल का आ रहा सेकंड सीजन, शौर्य लड़ेगा पापा इंस्पेक्टर भरत की जंग

90s की सोमवार की रातें बहुत ही कमाल हुआ करती थीं. अब वैसी ही रातें दूरदर्शन पर 27 साल बाद फिर लौट रही हैं. लेकिन इस बार इंस्पेक्टर भरत का बेटा शौर्य संभालनेगा कमान.

90s की सोमवार की रातों की दूरदर्शन पर 27 साल बाद वापसी, 174 एपिसोड वाले सीरियल का आ रहा सेकंड सीजन, शौर्य लड़ेगा पापा इंस्पेक्टर भरत की जंग
27 साल बाद फिर लौट रही दूरदर्शन की सोमवार वाली रातें
youtube
नई दिल्ली:

90s की सोमवार की रातें फिर से लौटने वाली हैं. वो रातें जब हम बिस्तर में बैठकर इत्मिनान से इंस्पेक्टर भरत के कारनामे देखा करते थे. ये वो दौर था जब केबल टीवी भारत मे पांव पसार चुका था, लेकिन दूरदर्शन का क्रेज उससे जूझ रहा था. उसी दौर में इंस्पेक्टरक भरत ने क्राइम की दुनिया का कुछ इस अंदाज में सामना किया की मजा ही आ गया. अब फिर से दूरदर्शन कुछ धमाकेदार करने जदा रहा है. दूरदर्शन नेशनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए पुरानी यादों को ताजा कर दिया है. 

श्रीअधिकारी ब्रदर्स और दूरदर्शन की विशेष प्रस्तुति ‘सुराग 2.0' जल्द ही सिर्फ डीडी नेशनल पर आने वाला है. पोस्ट में लिखा गया है कि पिता इंस्पेक्टर भरत की अधूरी जंग को आगे बढ़ाने शौर्य तैयार है. अपराध, साजिश और भ्रष्टाचार की उस दुनिया का सामना करने के लिए, जहां दुश्मन छिपा है अपनों के बीच.

फिर ताजा होंगी 27 साल पुरानी यादें

यह खबर उन दर्शकों के लिए खास है जिन्होंने 1999 में आए इस धारावाहिक को देखा है. 1990 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में 'सुराग: द क्लू' सोमवार रात को डीडी नेशनल पर आता देखा था. 14 जून 1999 से 4 नवंबर 2002 तक प्रसारित इस धारावाहिक में सुदेश बेरी ने इंस्पेक्टर भरत का किरदार निभाया था. दिल्ली सीआईडी के इस अफसर की सिक्स्थ सेंस, लीक से हटकर सोच और हर एपिसोड में एक अलग मामले को सुलझाने के स्टाइल ने इसे उस दौर के सबसे लोकप्रिय क्राइम शो में शामिल कर दिया था. लगभग 174 एपिसोड वाले इस शो को गौतम अधिकारी ने डायरेक्टर किया था.

नए संस्करण में कहानी अब अगली पीढ़ी तक पहुंच गई है. शौर्य इंस्पेक्टर भरत की विरासत को आगे बढ़ाएगा. साई केतन राव को इंस्पेक्टर शौर्य शास्त्री के रूप में कास्ट किया गया है. सुदेश बेरी भी इस रीबूट का हिस्सा हैं.

नब्बे के दशक के बच्चों के लिए यह वापसी भावनात्मक भी है. उस समय टेलीविजन पर सीमित विकल्प थे और 'सुराग' हर घर में चर्चा का विषय बन जाता था. सुदेश बेरी की गहरी आवाज और गंभीर अंदाज आज भी याद किए जाते हैं. यूट्यूब पर इसके पुराने एपिसोड देखे जा सकते हैं. दर्शक उम्मीदें जता रहे हैं कि डीडी नेशनल पर इसका प्रसारण शुरू होते ही नब्बे के दशक की वो सोमवार की रातें फिर लौट सकती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suraag The Clue, Doordarshan, Dd National, Hindi News, Television
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com