विज्ञापन

दीपिका कक्कड़ भूलीं जिंदगी का सबसे खास दिन, शोएब इब्राहिम के सामने बेटे रुहान ने कहा- शर्म करो दीपिका कक्कड़

Dipika Kakar forgets wedding anniversary: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बेटा मां को वेडिंग एनिवर्सरी भूलने पर मजाक करता हुआ नजर आ रहा है.  

दीपिका कक्कड़ भूलीं जिंदगी का सबसे खास दिन, शोएब इब्राहिम के सामने बेटे रुहान ने कहा- शर्म करो दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ भूली वेडिंग एनिवर्सरी
नई दिल्ली:

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी का पॉपुलर कपल है. वहीं दोनों व्लॉग के जरिए अपनी खुशनुमा जिंदगी की झलक दिखाते रहते हैं. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस चर्चा में आ गईं जब वह अपनी वेडिंग एनिवर्सरी भूल गईं. वहीं इस पर कपल के 3 साल के बेटे रुहान ने रिएक्शन दिया और 22 फरवरी को वेडिंग एनिवर्सरी भूलने पर मां पर तंज कसा. दरअसल, शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब पर व्लॉग शेयर किया, जिसमें वह दीपिका कक्कड़ को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी की तारीख को लेकर कन्फ्यूज करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं दीपिका भी भूल गईं कि उनकी वेडिंग एनिवर्सरी 23 या 24 फरवरी को है. 

शोएब इब्राहिम ने खींची दीपिका कक्कड़ की टांग

आगे शोएब पत्नी दीपिका की टांग खींचते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि वह कैसे अपनी शादी की सालगिरह को भूल सकते हैं. इस पर शोएब अपने बेटे को कहने के लिए कहते हैं, शर्म करो मामा. लेकिन रुहान मजेदार अंदाज में शर्म करो दीपिका कक्कड़ कहकर सभी को चौंका देते हैं. वहीं इसे सुनकर कपल हंस पड़ता है. 

ये भी पढ़ें- शोएब इब्राहिम का 'पहली बीवी' की वजह से दीपिका कक्कड़ से होता है झगड़ा, बोलीं- मैं अपने आप को इनकी दूसरी बीवी बुलाती हूं

बेटे रुहान की बात सुन चौंके दीपिका-शोएब

वीडियो में आगे दीपिका कक्कड़ इस कमेंट पर बेटे से नाराज होने का नाटक करती हैं. लेकिन रुहान उन्हें गले लगाकर और किस करके मना लेते हैं, जिसके बाद दीपिका कक्कड़ स्माइल करने लगती हैं. यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की लव स्टोरी

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की लव स्टोरी की शुरुआत ससुराल सिमर का के सेट से हुआ था. इस पहली मुलाकात के बाद वह करीब आए और 22 फरवरी 2018 को दोनों ने शादी कर ली. कपल ने शोएब इब्राहिम के होमटाउन मदूहा में शादी की थी. वहीं 2023 में कपल के बेटे रुहान का जन्म हुआ.

ये भी पढ़ें- शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है वाइफ दीपिका कक्कड़ की तबीयत, रिपोर्ट का है इंतजार, बोले- यह वह वक्त है जो...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com