विज्ञापन

3 साल के बेटे के सवाल का जवाब नहीं दे पाईं दीपिका कक्कड़, अस्पताल जाने से पहले किया कुछ ऐसा रो पड़ीं एक्ट्रेस

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हाल ही में एक इमोशनल पल से गुजरीं, जिसने हर किसी का दिल छू लिया. सर्जरी के लिए अस्पताल जाने से पहले वह अपने बेटे के सामने रो पड़ीं.

3 साल के बेटे के सवाल का जवाब नहीं दे पाईं दीपिका कक्कड़, अस्पताल जाने से पहले किया कुछ ऐसा रो पड़ीं एक्ट्रेस

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हाल ही में एक इमोशनल पल से गुजरीं, जिसने हर किसी का दिल छू लिया. सर्जरी के लिए अस्पताल जाने से पहले वह अपने बेटे के सामने रो पड़ीं. उनका तीन साल का बेटा रूहान इब्राहिम यह समझ नहीं पाया कि उसकी मम्मा क्यों रो रही हैं और उसने मासूमियत से पूछा, “आप क्यों रो रहे हो मम्मा?” बेटे का यह सवाल सुनकर दीपिका खुद को संभाल नहीं पाईं. उन्होंने प्यार से उसे समझाया कि वह उससे दूर जाने के कारण भावुक हैं. इसके बाद रुहान ने उन्हें गले लगाया और किस किया, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया.

बीमारी से जंग और नई चुनौती

दीपिका काकर पिछले साल से स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं. जून 2025 में उन्होंने ट्यूमर हटाने के लिए बड़ी सर्जरी करवाई थी, जिसमें उनके लिवर का लगभग 22 प्रतिशत हिस्सा निकालना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने लगातार इलाज और कीमोथेरेपी करवाई. हाल ही में उन्हें फिर से पेट में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद जांच में 13 मिमी का सिस्ट पाया गया. डॉक्टरों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कर सर्जरी करने की सलाह दी, जिससे परिवार एक बार फिर चिंता में आ गया.

पति शोएब का अपडेट और फैंस की दुआएं

दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी देते हुए बताया कि सर्जरी सफल रही है. उन्होंने लिखा कि अल्लाह की कृपा और फैंस की दुआओं से सब कुछ ठीक रहा और दीपिका अब रिकवर कर रही हैं, हालांकि उन्हें थोड़ा दर्द है. दीपिका इस पूरे सफर में अपनी हेल्थ जर्नी को खुलकर साझा करती रही हैं और यूट्यूब पर अपने अनुभव भी बताती हैं. बता दें कि दीपिका और शोएब की शादी 2018 में हुई थी और 2023 में उनके बेटे रुहान का जन्म हुआ. हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की 8वीं सालगिरह भी मनाई, जिसके कुछ ही दिन बाद यह सर्जरी हुई.

यह भी पढ़ें: Holi Song: जब सनी देओल की होली में शाहरुख खान ने किया था रंग में भंग, सनी पाजी ने किंग खान की सड़क पर ही लगवा दी थी दौड़

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com