विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2019

बिग बॉस के घर में जमकर मचा हंगामा, देवोलीना ने पंजाब की कैटरीना कैफ को लगाया जोरदार थप्पड़...देखें Video

Bigg Boss: देवोलीना भट्टाचार्या (Devoleena Bhattacharjee) ने टास्क के दौरान शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को जोरदार तमाचा मार दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

बिग बॉस के घर में जमकर मचा हंगामा, देवोलीना ने पंजाब की कैटरीना कैफ को लगाया जोरदार थप्पड़...देखें Video
Bigg Boss: देवोलीना (Devoleena) ने शहनाज गिल को मारा थप्पड़
  • बिग बॉस के घर में मचा हंगामा
  • सिद्धार्थ शुक्ला और पारस के बीच हुई जोरदार भिड़ंत
  • देवोलीना ने शहनाज गिल को मार दिया थप्पड़
नई दिल्ली:

बिग बॉस (Bigg Boss) के चौथे हफ्ते के फिनाले में पहुंचने को लेकर हर सदस्य एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है. नोमिनेशन से बचने के लिए बिग बॉस ने घर के सदस्यों को एक टास्क दिया. इस टास्क के दौरान सभी सदस्य आपस में बहुत ज्यादा झगड़ते नजर आए. जहां पारस और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के बीच तीखी भिड़ंत हो गई. पारस (Paras) ने सिद्धार्थ को खूब भड़काने की कोशिश की. जिस पर उन्हें गुस्सा आ गया और दोनों के बीच लड़ाई हो गई. सिद्धार्थ गुस्से में सारा सामान उठा-उठाकर फेंकने लगे. इन दोनों की लड़ाई को रोकने के लिए रश्मि (Rashami Desai) और शेफाली (Shefali Bagga) को बीच में आना पड़ा.

KBC में जीती रकम से कंटेस्टेंट खरीदना चाहता है पत्नी के लिए मंगलसूत्र, सुनकर अमिताभ बच्चन ने दिया ये रिएक्शन


सिद्धार्थ (Siddharth Shukla) और पारस के बीच हो रहे इस झगड़े पर जब देवोलीना (Devoleena Bhattacharjee) सिद्धार्थ को सामान फेंकने से रोक रही थी और चीजें समेटने की कोशिश कर रही थीं. तभी उनके पीछे से शहनाज गिल आ जाती हैं और वो सारी धूल-मिट्टी से भरी बाल्टी उनके ऊपर उंडेल देती हैं. शहनाज (Shehnaaz Gill ) की इस हरकत पर देवोलीना भड़क जाती हैं और पीछे मुड़कर उनको जोरदार तमाचा मार देती हैं.

खेसारी लाल यादव ने 'रेड कलर के सूट' गाने से मचाया तहलका, खूब देखा जा रहा है Video


बिग बॉस (Bigg Boss 13) के घर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को बिग बॉस खबरी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. देवोलीना और शहनाज के इस वीडियो को देख फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं. हर कोई देवोलीना की इस हरकत से हैरान है. अब देखना होगा कि शो में देवोलीना (Devoleena Bhattacharjee) के इस एक्शन पर बिग बॉस क्या कदम उठाते हैं.

देखें Video:

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss, Bigg Boss Video, Bigg Boss 13, Viral Bigg Boss Video, Devoleena Slapped Shehnaaz, Punjabi Katrina Kaif, Shehnaaz Gill, Devoleena Bhattacharjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com