विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2021

Devoleena Bhattacharjee ने Puppy के साथ शेयर की क्यूट सी फोटो, बोलीं- माई बेबी

देवोलिना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वह अपने प्यारे से Puppy एंजल को किश करते नजर आ रही हैं

Devoleena Bhattacharjee ने Puppy के साथ शेयर की क्यूट सी फोटो, बोलीं-  माई बेबी
Devoleena Bhattacharjee ने अपने Puppy के साथ शेयर की क्यूट सी फोटो
नई दिल्ली:

बिग बॉस फेम देवोलिना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो अपने फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस देवोलिना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वह अपने प्यारे से Puppy एंजल को किश करते नजर आ रही हैं. देवोलिना जिस तरीके से एंजल को प्यार कर रही हैं वह देखकर फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और फोटो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

देवोलिना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) की यह फोटो सोशल मीडिया पर 1 घंटे पहले ही शेयर की गई है और कुछ देर में ही इस पर  32 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. सिर्फ इतना ही नहीं फोटो में देवो और उनके कुत्ते की बॉन्डिंग देखकर आप एक पल के लिए इमोशनल भी हो जाएंगे. एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए बेहद प्यारा सा कैप्शन लिखा है- माई एंजल (Doggy) तुम्हारे साथ जिंदगी बेहद खूबसूरत है. 

बता दें, एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो फैन्स को काफी पसंद आ रही हैं. इन तस्वीरों में देवोलिना (Devoleena Bhattacharejee) बिल्कुल अलग ही अवतार में नजर आ रही हैं. बता दें, हाल ही में एक्ट्रेस 'साथ निभाना साथिया' के सीजन 2 में नजर आईं थीं. शो के पहले सीजन में देवोलिना बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखी थी, जिससे उन्हें काफी पॉपुलेरिटी भी मिली. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Devoleena Bhattacharjee, Devoleena Bhattacharjee Video, Devoleena Bhattacharjee Video Viral, Devoleena Bhattacharjee Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com