विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2021

Deepika Singh ने 'दिल डूबा' सॉन्ग पर यूं दिखाए लाजवाब एक्सप्रेशन, वायरल हुआ Video

दीपिका सिंह (Deepika Singh) का यह बेहतरीन एक्सप्रेशन वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Deepika Singh ने 'दिल डूबा' सॉन्ग पर यूं दिखाए लाजवाब एक्सप्रेशन, वायरल हुआ Video
दीपिका सिंह (Deepika Singh) का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस के लिए भी खूब पहचान रखती हैं. उन्होंने अपनी कला से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वह अपनी एक्टिंग से तो लोगों का दिल जीतती ही थीं, लेकिन इन दिनों वह अपने डांस को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं. (Deepika Singh) अकसर अपना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, जो जमकर वायरल भी होते हैं. दीपिका सिंह (Deepika Singh Dance) का फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शानदार एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीत रही हैं.

दीपिका सिंह (Deepika Singh) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो टॉप फ्लोर पर बैठ अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय के गाने 'दिल डूबा' (Dil Dooba Song) पर शानदार एक्सप्रेशन दे रही हैं. दीपिका सिंह का अंदाज वीडियो में देखते ही बन रहा है.  वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं और साथ ही फैन्स इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं.

दीपिका सिंह (Deepika Singh) के करियर की बात करें तो उन्होंने 2011 से 2016 तक 'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार निभाया था, जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. इसके बाद 2018 में वे वेबसीरीज 'द रियल सोलमेट' में नजर आईं. इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो 'कवच...महाशिवरात्रि' में भी दिखी थीं. दीपिका (Deepika Singh Husband) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Video, Deepika Singh Dance On Dil Dooba, Deepika Singh Dance On Dil Dooba Song, Deepika Singh Dance On Dil Dooba Video Goes Viral, Deepika Singh Instagram, Deepika Singh Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com