विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2020

दीपिका सिंह ने पिंक सूट में 'भागे रे मन' गाने पर किया क्लासिकल डांस, Video ने इंटरनेट पर मचाई धूम

दीपिका सिंह (Deepika Singh) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस 'भागे रे मन (Bhage Re Mann Song)' गाने पर जबरदस्त अंदाज में क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं.

दीपिका सिंह ने पिंक सूट में 'भागे रे मन' गाने पर किया क्लासिकल डांस, Video ने इंटरनेट पर मचाई धूम
दीपिका सिंह (Deepika Singh) का वीडियो हुआ वायरल
  • दीपिका सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने पिंक सूट में किया जबरदस्त डांस
  • 'भागे रे मन' गाने पर दिखाए मूव्स
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर बहू और आईपीएस अफसर 'संध्या राठी' यानी दीपिका सिंह (Deepika Singh) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. दीपिका सिंह अकसर अपने अलग- अलग डांस फॉर्म वाले वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती हैं. हाल ही में दीपिका सिंह (Deepika Singh Video) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दीपिका सिंह पिंक कलर का आउटफिट पहनकर सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) के गाने 'भागे रे मन (Bhage Re Mann Song)' पर डांस करती नजर आ रही हैं. 

A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150) on

वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने कैप्शन में लिखा, "आखिरकार स्टेज पर डांस करने जा रही हूं. दिवाली कार्यक्रम में इंडियन क्लासिकल फ्यूजन डांस का प्रदर्शन करने जा रही हूं" दीपिका सिंह के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, दीपिका सिंह अकसर अपने फैन्स के साथ डांस वीडियो शेयर करती नजर आ जाती हैं. 

दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने 2011 से 2016 तक 'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार निभाया था. जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. इसके बाद 2018 में वे वेब सीरीज 'द रियल सोलमेट' में नजर आईं. इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो 'कवच...महाशिवरात्रि' में भी दिखी थीं. दीपिका (Deepika Singh Husband) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Video, Deepika Singh Video Viral, Deepika Singh Internet, Deepika Singh Dance In Pink Suit, Deepika Singh Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com