विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2021

दीपिका सिंह ने अपनी दोस्त के साथ Bawaal Song पर किया गजब का डांस, देखें Video

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने अपनी एक्टिंग से तो सबका दिल जीता ही है, साथ ही वह इन दिनों अपने डांस वीडियो को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं.

दीपिका सिंह ने अपनी दोस्त के साथ Bawaal Song पर किया गजब का डांस, देखें Video
दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने अपनी दोस्त के साथ मिलकर किया Bawaal Song पर किया गजब का डांस
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने अपनी एक्टिंग से तो सबका दिल जीता ही है, साथ ही वह इन दिनों अपने डांस वीडियो को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं.  साथ ही वह इन दिनों अपने डांस वीडियो की वजह से भी खूब चर्चा में बनी रहती हैं. दीपिका सिंह अकसर अपने डांस वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह पह Mj 5 का गाना Bawaal सॉन्ग पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. दीपिका इस वीडियो में अपनी खास दोस्त और कोरियोग्राफर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. 

दीपिका (Deepika Singh) इस वीडियो में रेड कलर का टी- शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में नजर आ रही हैं. साथ ही उनके इस डांस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दीपिका सिंह अपने वीडियो को लेकर यूं चर्चा में आई हों. साथ ही इस वीडियो पर अब तक 26 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. 

दीपिका सिंह (Deepika Singh) के करियर की बात करें तो उन्होंने 2011 से 2016 तक 'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार निभाया था, जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. इसके बाद 2018 में वे वेबसीरीज 'द रियल सोलमेट' में नजर आईं. इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो 'कवच...महाशिवरात्रि' में भी दिखी थीं. दीपिका (Deepika Singh Husband) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Video, Deepika Singh Dance Video, Deepika Singh Dance On Bawaal Song, Deepika Singh Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com