विज्ञापन
This Article is From May 28, 2024

इस प्यार को क्या नाम दूं एक्ट्रेस दलजीत कौर ने पहली बार टूटी शादी पर किया खुलासा, लिखा- पति ने कहा वह मेरा घर नहीं है...

एक्ट्रेस दलजीत कौर ने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी निखिल पटेल के साथ शादी टूटने की वजह पर मोहर लगाई है.

इस प्यार को क्या नाम दूं एक्ट्रेस दलजीत कौर ने पहली बार टूटी शादी पर किया खुलासा, लिखा- पति ने कहा वह मेरा घर नहीं है...
दलजीत कौर के पोस्ट ने तलाक की खबरों पर लगाई मोहर!
नई दिल्ली:

इस प्यार को क्या नाम दूं एक्ट्रेस दलजीत कौर बीते कुछ दिनों से अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में बनीं हुई हैं. दरअसल, बीते कई दिनों से वह इंस्टाग्राम पर मैरिटल स्टेटस को लेकर कुछ ना कुछ बातें शेयर कर रही हैं. वहीं इसमें एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में भी बात की गई है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि उनके पति निखिल पटेल ने उन्हें धोखा दिया है. इसी बीच उन्होंने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि कहां गलती हो गई. हालांकि अब यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने लिखा, मेरे कपड़े, मेरा चूड़ा, मेरा मंदिर, मेरा हर सामान वहीं है. मेरा घर वहीं है. मेरे बच्चे के कपड़े, किताबें और उम्मीद अपने पिता से...सब वहीं है. मेरा ससुराल... मेरे हाथों से बनाई हुए तस्वीर उस दीवार पर वहीं है. हर दीवान पर मेरी सारी वहीं है. पति कह रहे हैं कि वो मेरा घर नहीं... कह रहे हैं कि शादी कभी हुई ही नहीं. क्या वो घर मेरा है. एसएन आपका क्या कहना है. क्या निखिल मेरे पति हैं? क्या हुई नहीं हमारी शादी आपके हिसाब से भी?

Latest and Breaking News on NDTV

गौरतलब है कि निखिल पटेल से दलजीत कौर ने 10 मार्च 2023 में शादी की थी, जिसमें उनकी फैमिली और खास दोस्त शामिल हुए थे. वहीं शादी में अनबन की खबरें तक चर्चा में आई जब एक्ट्रेस ने वेडिंग फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दीं.

जबकि बायो से पति का सरनेम भी हटा दिया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि दलजीत कौर की पहली शादी शालीन भनोट से हुई थी, जिनका एक बेटा जेडन भी है. वहीं साल 2015 में एक्ट्रेस ने तलाक ले लिया, जिसका कारण उन्होंने घरेलू हिंसा बताया. 

Pushpa 2: अरे भाई Pushpa Pushpa Song के नाम पर यह क्या कर डाला?| Allu Arjun

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dalljiet Kaur, Dalljiet Kaur Instagram, Dalljiet Kaur Divorce, Dalljiet Kaur Second Husband,  Daljit Kaur Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com