विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2021

कॉमेडियन Bharti Singh ने 'हल्का हल्का सुरूर' सॉन्ग पर यूं दिए एक्सप्रेशन, वायरल हुआ Video

भारती सिंह (Bharti Singh) ने नेहा कक्कड़ के गाने 'हल्का हल्का सुरूर' पर एक्सप्रेशन देते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

कॉमेडियन Bharti Singh ने 'हल्का हल्का सुरूर' सॉन्ग पर यूं दिए एक्सप्रेशन, वायरल हुआ Video
भारती सिंह (Bharti Singh) ने शेयर किया वीडियो 
नई दिल्ली:

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) का अंदाज सबसे अलग होता है. अपनी कॉमेडी से उन्होंने लाखों लोगों को दीवाना बना रखा है. भारती सिंह फैन्स के साथ अक्सर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. डांस दीवाने शो से भी उनके वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं. फिलहाल उनका एक खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नेहा कक्कड़ के गाने 'हल्का हल्का सुरूर'  पर एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं.भारती सिंह (Bharti Singh Video) का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. 

भारती सिंह (Bharti Singh) ने यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में भारती 'हल्का हल्का सुरूर' गाने पर खूबसूरत से एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में देख सकते हैं कि, भारती अपने चेहरे से इशारे करती है और उनके बाल उनके चेहरे पर गिरते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में उनके एक्सप्रेशन काफी बेहतरीन लग रही है. वीडियो के बैकग्राउंड में 'हल्का हल्का सुरूर' गाना सुनाई दे रहा है. यह गाना मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और अमित त्रिवेदी ने गाया है. उनके इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. उनके एक फैन ने कमेंट कर कहा 'उफ जो बालों को उठाया है मम्मी सुबह बिस्तर से उठाती है जैसे' तो दूसरे ने लिखा 'ये वीडियो किसके लिए बनाया है'.

भारती सिंह (Bharti Singh) के इस वीडियो पर अब तक 16 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं. बता दें कि, भारती सिंह को 'लल्ली' के नाम से भी जाना जाता है. भारती सिंह ने अपने करियर की शुरुआत सोनी टीवी पर आने वाले शो 'इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से की थी. इस समय वह डांस दीवाने 3 शो पर होस्ट के रूप में नजर आ रही हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharti Singh Video Viral, Bharti Singh, Bharti Singh Comedian, Bharti Singh Dance Video, Bharti Singh Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height