बिग बॉस 18 के फर्स्ट रनरअप रहे एक्टर विवियन डीसेना की वाइफ नौरान अली ने हाल ही में एक सक्सेस पार्टी रखी थी. इसमें ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, ईडन रोज, यामिनी मल्होत्रा से लेकर रजत दलाल स्पॉट हुए. जबकि टीवी सेलेब्स मुनव्वर फारूखी, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी पार्टी का हिस्सा बनते हुए नजर आए. लेकिन खास बात यह थी कि करणवीर मेहरा एंड गैंग यानी, बिग बॉस 18 के विनर, चुम दरंग और शिल्पा शिरोड़कर इस पार्टी से गायब नजर आए. इसी बीच चुम दरंग ने इस पार्टी को लेकर अपना रिएक्शन दिया है.
हाल ही में पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में जब उनसे पूछा गया कि वह विवियन डीसेना की पार्टी में क्यों नहीं पहुंचीं तो एक्ट्रेस कहती हैं, बुलाया नहीं तो कैसे दिखूंगी. कोई बात नहीं. अलग अलग टीम है ना.आगे वह कहती हैं कि वह दो दिन से नहीं सोई हैं क्योंकि वह रील्स देख देख कर.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आगे बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद बदलाव के बारे में वह कहती हैं, थोड़ा धूप सेकने को मिल रहा है. बहुत अच्छा लग रहा है. लोग बहुत सारे दिख रहे हैं. बहुत अच्छा लग रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का रिएक्शन सामने आ रहा है. एक यूजर ने लिखा, चुम दरंग ने भी शो में अच्छा खेला.
गौरतलब है कि बिग बॉस 18 के विनर की ट्रॉफी करणवीर मेहरा ने अपने नाम की है. जबकि विवियन डीसेना फर्स्ट रनरअप, रजत दलाल सेकंड रनरअप, अविनाश मिश्रा तीसरे रनरअप और चुम दरंग चौथी रनरअप रही हैं. जबकि ईशा सिंह का टॉप 5 से पहले ही इविक्शन देखने को मिला था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं