विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2023

बच्चों को Kiss करने पर ट्रोल करने वालों पर भड़कीं एक्ट्रेस छवि मित्तल, लिखा- ''मैं अपने दोनों बच्चों को उनके मुंह पर...'

एक्ट्रेस छवि मित्तल ने ट्रोलर्स द्वारा किए गए कमेंट्स की तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक यूजर ने लिखा, 'हमें अपने बच्चों को ऐसे किस नहीं करना चाहिए. मैं इसे बाल शोषण मानूंगा". इस पर एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है.

बच्चों को Kiss करने पर ट्रोल करने वालों पर भड़कीं एक्ट्रेस छवि मित्तल, लिखा- ''मैं अपने दोनों बच्चों को उनके मुंह पर...'
बच्चों को किस करने पर ट्रोल हुईं छवि मित्तल
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. चाहे वह स्तन कैंसर के खिलाफ उनकी लड़ाई हो या फिटनेस को लेकर उनका लाइफस्टाइल वह फैंस को अपने पोस्ट के जरिए प्रेरणा देती रहती हैं. इसी बीच उनके एक पोस्ट ने उन्हें ट्रोलर्स को निशाने पर ला दिया था. दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने बच्चों को किस करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिस पर उन्हें लोगों ने ट्रोल किया था. हालांकि एक्ट्रेस के फैंस ने उनका सपोर्ट किया था. वहीं अब छवि मित्तल ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.  

एक्ट्रेस छवि मित्तल ने ट्रोलर्स द्वारा किए गए कमेंट्स की तस्वीर शेयर की, जिसमें एक यूजर ने लिखा, 'हमें अपने बच्चों को ऐसे किस नहीं करना चाहिए. मैं इसे बाल शोषण मानूंगा", दूसरे ने कहा: "बॉलीवुड वेस्ट को कॉपी करेगा और हर चीज को सही ठहराएगा." इस तरह की कमेंट्स की निंदा करते हुए छवि ने लिखा, ''यह सोचा नहीं जा सकता है कि कुछ लोग इस बात पर आपत्ति जता सकते हैं कि एक मां अपने बच्चों से कैसे प्यार करती है. इस ट्रोल के कमेंट के खिलाफ मेरे सपोर्ट में जो कमेंट आए, वे सिर्फ मेरे नहीं मानवता के समर्थन में भी हैं. प्यार. ढेर सारा प्यार”

इसके अलावा, उन्होंने अपने बच्चों को किस करते हुए कुछ और तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा: "मैं अपने दोनों बच्चों को उनके मुंह पर किस करते हुए अपनी कुछ और तस्वीरें साझा कर रही हूं, क्योंकि मुझे नहीं पता कि मैं उनके लिए अपने प्यार की सीमा कैसे तय करुं. मैं उन्हें सिखाती हूं कि प्यार दिखाने में संकोच न करें. केवल एक चीज जो मैं उन्हें सिखाती हूं कि लोगों को चोट पहुंचाना नहीं है, खासकर उनसे जिन्हें वे प्यार करते हैं. मुझे नीचे दी गई टिप्पणियों में जानना अच्छा लगेगा, माता-पिता के रूप में आपकी प्रेम भाषा क्या है? !! मुझे बताओ.” इस पर लोगों ने भी अपना सपोर्ट दिखाया है और कमेंट्स में अपना रिएक्शन दिया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhavi Mittal, Chhavi Mittal Troll, Chhavi Mittal News, Chhavi Mittal Instagram, Chhavi Mittal Kids, Chhavi Mittal Kiss, Tv Actress, Tv News, Tv News In Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com