विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2017

हितेन तेजवानी की चाहत, इस काम में मिले महारत तो बीवी को खुश कर दूं

छोटे पर्दे के बड़े नाम हितेन तेजवानी अपनी बीवी गौरी प्रधान की खातिर एक नई आर्ट सीखना चाहते हैं.

हितेन तेजवानी की चाहत, इस काम में मिले महारत तो बीवी को खुश कर दूं
हितेन तेजवानी पत्नी गौरी प्रधान के साथ
  • जनवरी से शुरू होगा हितेन का नया प्रोजेक्ट
  • तू आशिकी में दिख रही हैं गौरी प्रधान
  • बिग बॉस में लंबी पारी चाहते हैं हितेन
नई दिल्ली: छोटे पर्दे के बड़े नाम हितेन तेजवानी अपनी बीवी गौरी प्रधान की खातिर एक नई आर्ट सीखना चाहते हैं. हितेन तेजवानी चाहते हैं कि वे इस कला में माहिर हो जाएं और अपनी बीवी को खुश कर सकें. हाल ही में ‘बिग बॉस-11’ के घर में पहुंचे हितेन तेजवानी ने अपनी ख्वाहिश बताते हुए कहा कि वे इस घर में कुकिंग सीखना चाहते हैं. गौरी प्रधान इन दिनों ‘कलर्स’ के शो ‘ तू आशिकी’ में नज़र आ रही हैं. हितेन बताते हैं, “खाना बनाना इसलिए सीखना चाहता हूं, ताकि ‘बिग बॉस-11’ के घर से अपने घर जाने के बाद मैं गौरी को इंप्रेस कर सकूं.”

यह भी पढ़ेंः Bigg Boss: आज लगने वाला है पहला शॉक, खुलेआम होंगे नॉमिनेशन, पड़ोसी बजाएंगे सबका बाजा

हितेन ने ‘बिग बॉस’ के घर के बार में कहा कि अगर किसी टास्क की बंदिश न हो तो वे अपना बेड किसी और के साथ हरगिज शेयर नहीं करना चाहेंगे. उनको इस बात का भी दुख है कि उनके पसंदीदा काफी कपड़े भी ‘बिग बॉस’ के घर में जाने से पहले उनके बैग से निकलवा दिए गए. वैसे तो हितेन ने फिक्शन के साथ रियलिटी शो भी किए हैं, लेकिन पहली बार ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनने के बारे में उन्होंने कहा, “मुझे हर सीजन के लिए अप्रोच किया जाता था, लेकिन बिजी होने की वजह से हां नहीं कर पाता था. इस बार मेरे पास समय है, क्योंकि मेरा अगला प्रोजेक्ट जनवरी से शुरू होने वाला है.”

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com