विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2018

बिग बॉस से फेमस हुईं अर्शी खान को मिला मौका, अब इस शो पर आएंगी नजर

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' फेम अर्शी खान 'इश्क में मरजावां' शो में होली पार्टी की डांस मंडली के साथ इंट्री करेंगी.

बिग बॉस से फेमस हुईं अर्शी खान को मिला मौका, अब इस शो पर आएंगी नजर
अर्शी खान (फाइल फोटो)
  • अब इस शो पर आएंगी अर्शी खान
  • बिग बॉस से हुईं थी फेमस
  • अदाओं के लिए पहचानी गईं अर्शी
नई दिल्ली: टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' फेम अर्शी खान 'इश्क में मरजावां' शो में होली पार्टी की डांस मंडली के साथ इंट्री करेंगी. अर्शी ने अपने बयान में कहा, मैं एक बार फिर कलर्स चैनल में वापस आने को लेकर उत्साहित हूं, जिसने मुझे वह बनाया जो आज मैं हूं. इस रोल के जरिए मैं दोबारा अपने डांस की झलक को पेश करूंगी. मैं हमेशा ड्रामे का लुत्फ उठाती हूं. इस शो में अर्जुन बिजलानी, दीप की भूमिका निभा रहे हैं तो अलिशा पवार आरोही और तारा की दोहरी भूमिका में हैं.

'भाभीजी' ने शेयर किया होली का मजेदार किस्सा, सुनकर आप भी कहेंगे... भई वाह!

बता दें कि बिग बॉस में अपनी अदाओं और लफ्जों से लोगों की चहेती बनीं अर्शी खान को बाहर काफी पॉपुलैरिटी मिली. बिग बॉस की विनर रहीं शिल्पा शिंदे के साथ दोस्ती और नोंकझोंक का दर्शकों ने काफी लुफ्त उठाया. हालांकि वह टॉप 5 कंटेस्टेंट नहीं बन सकीं, लेकिन उन्होंने इस शो के माध्यम से काफी पहचान बना ली. अब वह कलर्स के आने वाले शो 'इश्क में मरजावां' में दिखाई देने वाली हैं.

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss, Arshi Khan, Ishq Mein Marjawan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com