बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार के एपिसोड यानी शनिवार के एपिसोड में बहुत कुछ देखने को मिला. होस्ट सलमान खान ने स्काउट ओपी की अपने करीबी दोस्त युंग डीएसए से लड़ाई से लेकर लव गिल के साथ उसकी दोस्ती में खटास आने बात की. इसी दौरान कनिका मान को भी उन्होंने आड़े हाथ लिया, जो उनके सामने काजी तौकीर और आम्रपाली दुबे से बहस करती हुईं नजर आईं. इसे देखकर सलमान खान का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने कनिका मान को वॉर्निंग दी कि उनके सामने आवाज ऊंची ना करें. इस एपिसोड को देखने के बाद फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं और कहते दिख रहे हैं कि इतने में तो करियर खत्म हो जाता.
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट वीकेंड का वार में क्या हुआ
वीकेंड का वार में सलमान खान ने सबसे पहले टास्क के दौरान स्काउट ओपी के बहस के दौरान यंग डीएसए को धक्का देने पर बात की. उन्होंने कहा, “स्काउट, क्या तुम बाहर भी ऐसे ही बिहेव करते हो? हम बिग बॉस में फिजिकल वायलेंस से बचते हैं. उससे माफी मांगने के बाद भी तुम्हें शर्म नहीं आई. तुम्हारा इतना एटीट्यूड किसलिए है? तुम चाहते थे कि यंग तुम्हें वापस मारे? तुम घर में इतनी गाली-गलौज करते हो. तुम्हें कैमरे पर इसकी परवाह नहीं है. तुम कंटेस्टेंट्स को धमकाते रहते हो. तुमने कहा था कि लोग तुमसे इंस्पायर होते हैं. अगर यह सच है तो उन लोगों को ऑल द बेस्ट जो इंस्पायर होते हैं और मैं तुम्हें बता दूं, जो लोग सच में इंस्पायर करते हैं उन्हें यह दिखावा करने की जरूरत नहीं है.”
ये भी पढ़ें- नीम करोली बाबा पर बनीं हनुमान अंश के 100 दिन का शराब और नॉनवेज के बिना जश्न, सक्सेस पार्टी में पहुंचे कार्तिक आर्यन
बचाव पर भड़के सलमान उस ने आगे कहा, “स्काउट बेटर है भाई कि साइलेंस रह तू आज, मुझे इसी टोन में चलने दे भाई. मैं इसे तुम्हारे फेवर में ही ले रहा हूं. तुम जितना ज्यादा बोलोगे, उतनी ही ज्यादा मुश्किल में पड़ोगे, इसलिए आज सिर्फ सुनो. मैं तुम्हें सिखा नहीं रहा हूं वो दिन गए. मैं तुम्हें इसी टोन में समझाता रहूंगा. मैं दोहराता हूं, हम वही दिखाते हैं जो तुम लोग करते हो. अगर यह तुम्हारा असली रूप है, तो लोग देख रहे हैं. तुमने तभी माफी मांगी जब लव ने तुम्हें समझाया. मुझे नहीं पता कि अभी तुम दोनों के बीच क्या स्टेटस है. लेकिन स्काउट, तुम इस शो में सबसे खराब दोस्त साबित हुए हो. तुम्हारा पूरा गेम सिर्फ लव गिल के इर्द-गिर्द घूमता है. जब माही ने उसे होमब्रेकर कहा, तो तुमने लव के लिए स्टैंड क्यों नहीं लिया?” इसके अलावा सलमान खान ने कॉमेडियन गौरव गुप्ता के रोस्टिंग पर सवाल उठाने और बुरे बर्ताव करने पर भी टोका.
लव पर बरसा सलमान खान का गुस्सा
सलमान खान ने कनिका मान से कहा कि वह अपने दोस्तों की तरफदारी करती है और हर किसी से अलग-अलग तरह से बात करती है. इस पर काजी सपोर्ट करते हैं. सलमान कहते हैं, "जब स्काउट ने लव के बारे में इतनी बेतुकी बात कही, तब तुम वहीं खड़ी थीं, लेकिन तुमने कोई स्टैंड नहीं लिया. मैंने उससे माफी मांगने को कहा. कनिका, तुम पाखंडी हो." इसी बीच कनिका, काजी और आम्रपाली से झगड़ने लगती हैं और चिल्लाती हैं, जिस पर सलमान कहते हैं, "कनिका, मेरे सामने अपनी आवाज ऊंची मत करो. यहां तो बिल्कुल भी नहीं. मैं भी ऐसा कर सकता हूं"
इस बात पर कनिका कहती हैं, "मुझे आपके लिए अफसोस है" सलमान जवाब में कहते हैं, "मुझे तुम्हारे लिए अफसोस है. अभी तुम्हारा जो लहजा है, जो ताने तुम मार रही हो, उन्हें अपने तक ही रखो. तुम आजकल बिल्कुल बदल गई हो 'लॉलीपॉप' वाली बात पर बुरा मान जाने वाली कनिका से लेकर अब तक, तुम एक अलग ही रास्ते पर चल रही हो. कनिका, क्या अब तुम चुप रहोगी?" इस एपिसोड के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन सामने आ रहा है. एक यूजर ने लिखा, इतने में तो करियर खत्म हो जाता तो वहीं दूसरे ने कनिका मान को गलत ठहराया है.
ये भी पढें- Panchayat Season 5 Release: पंचायत की रिलीज डेट का बनराकस ने दिया अपडेट, फैंस बोले- जालिम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं