बिग बॉस 17 को इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए मेकर्स एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. अब तो शो में मुन्नवर की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान को भी बुला लिया गया. ऐसा लग रहा है जैसे कि ये सीजन एक्स और रिलेशनशिप के नाम ही होने वाला है. खैर आयशा शो में आईं तो घरवालों को भी मस्ती और छेड़छाड़ के लिए नया चेहरा मिल गया. हालांकि विक्की जैन कुछ और ही करते नजर आए. ऐसा लग रहा है कि इस शो और विक्की जैन में कोई करार हुआ है कि विक्की की कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. एक तरफ जहां वो पत्नी अंकिता लोखंडे के साथ झगड़ों के चलते सुर्खियों में रहते हैं वहीं अब वो आयशा खान के साथ एक हरकत करते हुए नजर आए और अब उस वीडियो की वजह से चर्चा में हैं.
What is this behaviour #VickyJain 🙄
— Urvashi (@urvashi0831) December 20, 2023
#BB17 #BiggBoss17 #AyeshaKhan pic.twitter.com/jOovBq4X7Q
#VickyJain is such a creep & cheap person, look how he's touching #AyeshaKhan!
— 𝙆𝙃𝙒𝘼𝙃𝙄𝙎𝙃 (@khwahish_31) December 20, 2023
She's feeling uncomfortable but still he didn't stopped!! #BiggBoss17 #MunawarFaruqui #MannaraChopra #MunAra #BB17pic.twitter.com/mpAMlIICbM
Next Sana for #VickyJain ?#BiggBoss17 #AnkitaLokhande #AyeshaKhan #MunawarFaruqui #AbhishekKumar𓃵 pic.twitter.com/qPvs5iEpHY
— tin💕 (@Pratikfam0909) December 21, 2023
आयशा खान को गलत तरीके से छूने के लिए विक्की जैन को अब भारी आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि विक्की किस तरह आयशा खान से टच कर रहे हैं. साफ दिख रहा है कि आयशा इससे अनकम्फर्टेबल हैं. विक्की के ऐसा करते ही उनकी बॉडी लैंग्वेज तुरंत बदल गई. हालांकि विक्की को इस बात का अहसास नहीं था कि वह आयशा खान को उनकी सहमति के बिना छू रहे थे. ऐसा भी हो सकता है कि उनके इरादे बुरे ना रहे हों लेकिन चर्चा तो उसी पर हो रही है जो दिख रहा है. अंकिता लोखंडे के पति विक्की को इस टॉक्सिक बिहेवियर के लिए बड़े पैमाने पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
लेटेस्ट एपिसोड में फैंस देख रहे हैं कि कैसे अंकिता और विक्की के बीच दिन-ब-दिन दूरियां बढ़ती जा रही हैं. अंकिता ने विक्की से तलाक लेने के लिए भी कहा. अंकिता और विक्की की शादी घर में आने के बाद से मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं