विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2022

Bigg Boss 15 Winner: क्या यह है बिग बॉस 15 के टॉप तीन कंटेस्टेंट, करण कुंद्रा हो चुके हैं फिनाले से बाहर?

Bigg Boss 15 Finale: बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले जोर-शोर से चल रहा है. अब टॉप 3 फाइनलिस्ट के नाम को लेकर यह बात सामने आई है.

Bigg Boss 15 Winner: क्या यह है बिग बॉस 15 के टॉप तीन कंटेस्टेंट, करण कुंद्रा हो चुके हैं  फिनाले से बाहर?
Bigg Boss 15 Winner: बिग बॉस 15 के टॉप 3 फाइनिलस्ट हो सकते हैं यह कंटेस्टेंट
नई दिल्ली:

Bigg Boss 15 Grand Finale: बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले जोर-शोर से चल रहा है. शनिवार के एपिसोड में रश्मि देसाई जनता की कम वोट मिलने की वजह से बिग बॉस हाउस से बाहर हो गई थीं. अब मुकाबले में करण कुंद्रा, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश ही बचे हैं. लेकिन खबर आ रही है कि निशांत भट्ट भी 10 लाख रुपये का बैग लेकर फिनाले को क्विट करके गए. इस तरह मुकाबाल में करण, शमिता, तेजस्वी और प्रतीक ही बचे. लेकिन श्वेता तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अनजाने में ही बिग बॉस 15 के तीन कंटेस्टेंट के नाम बता देती है.

श्वेता तिवारी ने बताए टॉप 3 फानलिस्ट के नाम
बिग बॉस 15 फिनाले में श्वेता तिवारी भी नजर आएंगी. श्वेता तिवारी का एक वीडियो है जिसमें देख सकते हैं कि उनसे बिग बॉस 15 के विनर का नाम पूछा जाता है. इस पर श्वेता तिवारी कहती हैं, 'अरे विनर नहीं बता सकती यार. तेजा होगी, शमिता होगी और इन दोनों में से. मेरे ख्याल से प्रतीक होगा.' इस तरह उन्होंने इशारा कर दिया कि यह टॉप तीन फाइनलिस्ट होंगे. इस तरह सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि करण कुंद्रा टॉप तीन में जगह नहीं बना पाएंगे. इस तरह करण कुंद्रा के फैन्स में भी जरूर निराशा हो सकती है. लेकिन असलियत क्या है यह तो बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले में ही पता चल सकेगा.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 15, Bigg Boss 15 Finale, Bigg Boss 15 Top 3 Contestant, Bigg Boss Winner, BB15 Winner, Bigg Boss 15 Winner, Tejasswi Prakash, Pratik Sehajpal, Shamita Shetty, Karan Kundrra, Who Is Bigg Boss 15 Winner, Bigg Boss Finale, BB15 Grand Finale, Bigg Boss 15 Twitter, Bigg Boss 15 Online, Bigg Boss 15 Salman Khan, Salman Khan Bigg Boss 15, Raqesh Bapat Shamita Shetty, Shamita Shetty Bigg Boss 15, Shamita Shetty And Raqesh Bapat, Shamita And Raqesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com