- बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी
- नए सीजन में दिखेंगे नए चेहरे
- जल्द ही आने वाला है बिग बॉस सीजन 15
टीवी के मोस्ट पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्सियल शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का सफर पूरा होने के बाद अब बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की तैयारी जोर शोर पर है. सोशल मीडिया पर हैशटैग्स से लेकर फैंस के स्टेटस तक बिग बॉस का खुमार छाया हुआ है. फैंस अब सीजन 15 के कंटेस्टेंट की लिस्ट जानने के लिए काफी एक्साइटेड होते दिखाई दे रहे हैं. वहीं सोर्स की माने तो इस सीजन के लिए कंटेस्टेंट की लिस्ट बनकर तैयार हो चुकी है. तो चलिए बताते हैं कि सलमान खान (Salman Khan) के इस सुपरहिट शो के सीजन 15 में आपको कौन से धुरंधर टीवी पर नजर आएंगे...
नेहा मारदा (Neha Marda)
'बालिका वधू' से पॉपुलर हुईं. नेहा मारदा को कई बार इस शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है. वहीं अब माना जा रहा है. कि वे सलमान द्वारe होस्ट किए जाने वाले इस शो का हिस्सा बनेंगी.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani)
अर्जुन बिजलानी हाल ही में खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर आए थे. बता दें कि अर्जुन कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं. वहीं बिग बॉस के सीजन 15 में उनका नाम पक्का माना जा रहा है.
रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit)
अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए जाने जानी वाली एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित इस सीजन में नजर आएंगी. बता दें कि रिद्धिमा पंडित खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 का हिस्सा भी रह चुकी हैं.
करण नाथ (Karan Nath)
करण अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, वे 'ये दिल आशिकाना' में नजर आ चुके हैं. उम्मीद मानी जा रही है कि एक्टर जल्द ही इस शो का हिस्सा बनेंगे.
दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal)
दिव्या अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं. मेकर्स कई बार उन्हें अप्रोच करने की कोशिश करते रहे हैं. वहीं माना जा रहा है कि वे इस बार शो में नजर आएंगी.
अमित टंडन (Amit Tandon)
अमित सिंगर के साथ ही मॉडल और एक्टर भी हैं. इंडियन आइडल से पहचान बनाने के बाद वे कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं. वहीं अब बिग बॉस सीजन 15 के शानदार मौके को देख वे मना नहीं कर पाए.
सना मकबुल (Sana Makbul)
सना रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रह चुकी हैं. इस शो के बाद वे अब बिग बॉस के घर का भी हिस्सा बनने जा रही हैं. यह तो साथ है कि सना के आने पर उनकी खास बॉन्डिंग अर्जुन बिजलानी के साथ देखी जा सकेगी. दोनों इससे पहले साथ में रियलिटी शो में काम कर चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं