विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2021

Bigg Boss 14: एजाज ने घर से बाहर आते ही रुबिना पर निकाला गुस्सा, बोले- सलमान सर ने साफ कर दिया कि...

Bigg Boss 14: एजाज खान (Eijaz Khan) ने शो से बाहर आते ही अपनी को-कंटेस्टेंट रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) पर गुस्सा जाहिर किया है.

Bigg Boss 14: एजाज ने घर से बाहर आते ही रुबिना पर निकाला गुस्सा, बोले- सलमान सर ने साफ कर दिया कि...
Bigg Boss 14: एजाज खान (Eijaz Khan) ने रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) पर निकाला गुस्सा
  • एजाज खान ने शो से बाहर आते ही रुबिना दिलैक पर निकाला गुस्सा
  • एक्टर ने कहा कि खुद सलमान खान ने ही यह साफ कर दिया कि...
  • एजाज खान की पोस्ट सोशल मीडिया पर हुई वायरल
नई दिल्ली:

टीवी की दुनिया में हमेशा धमाल मचाने वाला शो 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) इन दिनों काफी चर्चा में है. 'बिग बॉस 14' से हाल ही में टीवी के मशहूर एक्टर एजाज खान (Eijaz Khan) एलिमिनेट हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक एजाज खान की फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिससे एक्टर को बीच में ही शो छोड़ना पड़ा. वहीं, एजाज खान ने शो से बाहर आते ही अपनी को-कंटेस्टेंट रुबिना दिलैक पर गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने 'बिग बॉस 14' से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एजाज खान, सलमान खान (Salman Khan) के सामने सफाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

एजाज खान (Eijaz Khan) ने वीकेंड का वार का वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "हमें और कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है. खुद सलमान खान ने ही इस चीज को साफ कर दिया है. इस मामले पर सलमान खान के नजरिये की आवश्यकता थी और यह महत्वपूर्ण भी था. एजाज खान अभी भी साफ हैं और उन्होंने अनादर नहीं किया था." एजाज खान ने यह पोस्ट न केवल इंस्टाग्राम पर बल्कि ट्विटर पर भी शेयर किया था. वहीं, इन दिनों एजाज खान की जगह टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी शो में नजर आ रही हैं. 

एजाज खान (Eijaz Khan) के एलिमिनेशन से 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के घर में भी कई लोगों को हैरानी हुई. कंटेस्टेंट अर्शी खान और अली गोनी भी एजाज खान के एलिमिनेशन पर फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दिए. एजाज खान को बिग बॉस का मजबूत कंटेस्टेंट माना जाता था. घर में रहते हुए एक्टर अली गोनी, सोनाली फोगाट, राहुल वैद्य और अर्शी खान से एजाज खान की दोस्ती हुई थी. वहीं, बिग बॉस 14 में हाल ही में विकास गुप्ता और देवोलीना भट्टाचार्जी ने एंट्री की है. विकास गुप्ता को स्वास्थ्य कारणों से शो को बीच में छोड़कर जाना पड़ा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eijaz Khan, Bigg Boss 14, Salman Khan, Eijaz Khan On Rubina Dilaik, Rubina Dilaik, Eijaz Khan Got Angry On Rubina Dilaik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com