Bigg Boss 12: नेहा पेंडसे ने अपने पोल डांस से जीता था दिल, घर से हुईं बाहर
- नेहा पेंडसे हुईं घर से बाहर
- पोल डांस से जीता था दिल
- दीपिका से अच्छी थी दोस्ती
नई दिल्ली:
'बिग बॉस 12' से टेलीविजन एक्ट्रेस नेहा पेंडसे (Neha Pendse) की विदाई हो गई है. 'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' में इस हफ्ते करणवीर और नेहा पेंडसे में से किसी एक को बाहर जाना था. नेहा पेंडसे को जनता के कम वोट मिले जिस वजह वे मुकाबले से बाहर हो गईं. वैसे इस हफ्ते डबल एविक्शन हुआ क्योंकि एस. श्रीसंत को मिडवीक में ही घर से बाहर कर दिया गया था. लेकिन वे बिग बॉस (Bigg Boss) के सीक्रेट रूम में पहुंच गए थे. हालांकि आज अनूप जलोटा के साथ उनकी वापसी होगी. नेहा पेंडसे दीपिका कक्कड़ के साथ मिलकर खेल रही थीं, हालांकि वे दीपिका का हां में हां मिलाने का काम ही कर रही थी. नेहा पेंडसे बिग बॉस के घर में खुलकर नहीं खेल सकी.
अनूप जलोटा ने Bigg Boss में लौटते ही ली जसलीन की क्लास, बोले- सिर्फ फैशन परेड में लगी रही...
खेसारी लाल यादव ने अक्षरा सिंह से की शिकायत, बोले- लड़की भी न प्यार को सीरियस लेती है...देखें Video
नेहा पेंडसे बहुत ही मजबूत पर्सनेलिटी के तौर पर घर में आई थीं और कई मौकों पर उन्होंने बहुत ही मजबूती के साथ अपना पक्ष भी रखा था. बिग बॉस हाउस में नेहा पेंडसे दीपिका की अच्छी दोस्त बन गई थीं और दोनों एक साथ काफी समय गुजारा करती थीं. नेहा पेंडसे के खिलाफ कई तरह की आवाजें उठी थीं लेकिन उन्होंने अपने पक्ष को बहुत ही सकारात्मकता के साथ रखा था.
सपना चौधरी के पेरेंट्स की तरह क्या वह भी करेंगी लव मैरिज, हरियाणवी सिंगर ने दिया ऐसा जवाब...
'बाहुबली' की एक्ट्रेस ने विदेशी धुन पर किया बिदांस डांस, Video देख मुंह से निकलेगा- झकास...
बिग बॉस से बाहर आने के बाद नेहा पेंडसे ने कहा, "बिग बॉस हाउस में मेरा एक्सपीरियंस कमाल का था. मैंने वहां रहते हुए हर पल और मौके का भरपूर लुत्फ लिया है. मैं कुछ और समय वहां गुजारना चाहती थी लेकिन मेरे आने का समय हो गया था. बिग बॉस हाउस आपको ऐसे हालात में डालता है जहां आपके संयम की परीक्षा होती है और खुद को कूल रखना पड़ता है. घर में समीकरण लोग बदलते हैं और जो इन हालात के साथ तालमेल बनाए रखता है और खुद को इनसे उबार लेता है वही विजेता बनता है. मेरी ओर से दीपिका के लिए मेरा प्यार सच्चा और मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं." नेहा पेंडसे ने अपना पोल डांस दिखाकर घर के सभी सदस्यों समेत फैन्स का खूब दिल जीता था.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bigg Boss 12, Neha Pendse Eliminated From Bigg Boss 12, Neha Pendse Poll Dance