टेलीविजन इंडस्ट्री के वन ऑफ़ द मोस्ट पापुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं. बिग बॉस सीजन 12 की विनर रह चुकीं दीपिका कक्कड़ अपने बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर दीपिका के वीडियो बेहद पसंद किए जाते हैं. इस बीच हाल ही में दीपिका का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो खास दीपिका ने बिग बॉस के घर की याद में बनाया है. सबसे ज्यादा दीपिका को याद आ रहा है सलमान खान के घर का खाना जो घर से दूर, घर के खाने से दूर कंटेस्टेंट्स का दिन बना दिया करता था. तो आखिर दीपिका ने भाईजान को याद करते हुए क्या कहा चलिए आपको बताते हैं.
बिग बॉस में शुक्रवार को होती थी दावत
एक तरफ जहां बिग बॉस सीजन 17 दिन ब दिन दिलचस्प होता जा रहा है. घर के अंदर लड़ाई झगड़े से लेकर प्यार तकरार तक सब देखने को मिल रहा है. इस बीच बिग बॉस सीजन 12 के विनर रह चुकीं दीपिका कक्कड़ को भी बिग बॉस का घर याद आ रहा है. दरअसल दीपिका ने खुद एक वीडियो बनाकर पुराने दिनों को याद किया है. उनकी यादों में बिग बॉस के घर का कोई कंटेस्टेंट नहीं है बल्कि सलमान खान के घर का खाना हैं जो हर शुक्रवार बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के लिए आया करता था. दीपिका ने बताया कि घर से दूर जब सब घर का खाना मिस करते थे तब सलमान खान के घर से आया ये खाना घर की याद दिला देता था. खाना जितना लजीज होता था उतना ही उसमें प्यार मिला होता था.
BB contestant shares a story about how Salman used to bring food for everyone on the set for housemates every weekend.
byu/AdUnlikely8132 inBollyBlindsNGossip
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सलमान खान का प्यार
दीपिका ने आगे बताया कि खाने में वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन के लिए ढेर सारी वैरायटी हुआ करती थी. दो सब्जी, दाल, रायता वो सब कुछ जो किसी दावत में होता है. यही वजह है कि सभी कंटेस्टेंट्स को शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार हुआ करता था. दीपिका ने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि शो के एंड में सलमान खान सबसे पूछते थे कि आज ये भेजा था , उम्मीद है आप सभी को पसंद आया होगा. दीपिका ने आगे इस वीडियो में कहा कि चाहे कितने भी साल बीत जाएं घर के खाने की याद और भाई जान का ढेर सारा प्यार कभी नहीं भूल पाएंगी. सच ही तो है खाने का सीधा कनेक्शन दिल से होता है, और दिल जीतने में सलमान खान का तो कोई मुकाबला है ही नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं