Bigg Boss 12: दीपक ठाकुर की वजह से रोने लगीं दीपिका कक्कड़
- बिग बॉस में जमकर हो रहा धमाल
- दीपक ठाकुर ने भी दिखाए हाथ
- अपने हुनर का यूं किया इस्तेमाल
नई दिल्ली:
बिग बॉस-12 (Bigg Boss 12) में लड़ाई-झगड़े के साथ ही इमोशंस की झड़ी लग गई है. Bigg Boss के घर के कुछ सदस्य जहां लड़ने के लिए बहाने ढूंढ रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो घर में मस्त अंदाज में रह रहे हैं. ऐसे ही बिहार के सिंगर के दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) हैं जो घर में भरपूर एंटरटेन कर रहे हैं. दीपक ठाकुर की देसी जुबान और ठेठ देसी रवैया जहां दर्शकों को अट्रेक्ट कर रहा है, वहीं घर के सदस्यों को भी अब पसंद आने लगा है. फिर उनके गले में जादू तो है ही, वह अपनी आवाज से भी घरवालों का दिल जीतने का काम कर रहे हैं.
अंजना सिंह ने 'बदलब भतार' पर बरपाया कहर, इस मीठे अंदाज में दे डाली धमकी- देखें Video
Thugs of Hindostan: आमिर खान ने दी चेतावनी, फातिमा सना शेख के निशाने से बचकर रहना...
दीपक ठाकुर ने अपने सॉन्ग से टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम (Dipika Kakar Ibrahim) की आंखें नम कर दीं. दीपक ठाकुर बर्तन हाथ में लेकर 'बॉर्डर' फिल्म का इमोशनल सॉन्ग गा रहे थे. दीपिका ने उन्हें मना किया कि ये इमोशनल सॉन्ग मत गाओ. दीपक ने थोड़ी देर गाना गाया, लेकिन तभी उन्होंने देखा कि दीपिका कक्कड़ की आंखें नम हो गई हैं. वे दीपिका को समझाते हैं और चुप कराते हैं. लेकिन दीपिका और तेज रोने लगती हैं. दीपिका कहती हैं कि वे बहुत इमोशनल हैं. उन्हें घर की याद आ जाती है.
तैमूर अली खान पहुंचे गणपति बप्पा के द्वार, कुर्ता-पायजामा लुक में खूब किया मस्ती-धमाल... देखें Video...
भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह ने हरियाणवी सॉन्ग पर उड़ाया गरदा, Video हुआ वायरल
इसके बाद घर के सभी सदस्य कहते हैं कि माहौल को थोड़ा हल्का किया जाए, इसके बाद दीपक ठाकुर ने 'लैला ओ लैला' सॉन्ग गाया, और दीपिका कक्कड़ की आंखों के आंसू पोंछे. इस तरह बिग बॉस के घर का पूरा माहौल हल्का हो गया. दीपक ठाकुर ने दिखा दिया कि उनके गले में जादू है. वह रूलाने की कला जानते हैं तो हंसाना भी उन्हें आता है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bigg Boss 12, Deepak Thakur Bigg Boss 12, Dipika Kakar Bigg Boss