विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2017

Bigg Boss 11: हिना के बॉयफ्रेंड ने दिया उन्हें गलत फीडबैक, फूट-फूटकर रोईं लेकिन नहीं निकले आंसू

बिग बॉस-11 में हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी ने कदम रखा तो हिना बेकाबू हो गईं. लेकिन जब रॉकी जाने लगा तो हिना खान के अंदर की ड्रामा क्वीन जाग गई और उन्होंने खूब ड्रामा किया.

Bigg Boss 11: हिना के बॉयफ्रेंड ने दिया उन्हें गलत फीडबैक, फूट-फूटकर रोईं लेकिन नहीं निकले आंसू
  • हिना के ब्वॉयफ्रेंड ने दिया गलत फीडबैक
  • रोने के बाद भी नहीं निकले आंसू
  • घरवालों ने खूब उड़ाया मजाक
नई दिल्ली: बिग बॉस-11 में हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी ने कदम रखा तो हिना बेकाबू हो गईं. लेकिन जब रॉकी जाने लगा तो हिना खान के अंदर की ड्रामा क्वीन जाग गई और उन्होंने खूब ड्रामा किया. सारे घरवालों ने उनका खूब मजाक बनाया. दिलचस्प तो हिना का रोना रहा. वे फूट-फूटकर रोईं लेकिन उनका एक भी आंसू नहीं निकला. वे खूब रो रही थीं और बोल रही थईं. लेकिन आंखें सूखी थीं. शिल्पा शिंदे ने तो खुलेआम उन्हें मजाक का पात्र बना लिया.

पढ़ें: Bigg Boss 11: अर्शी ने सलमान को लिया लपेटे में, शिल्पा की साइड लेने का लगाया आरोप

लेकिन सबसे दिलचस्प रॉकी का इनपुट था. उन्होंने हिना खान से कहा कि वे बहुत बढ़िया खेल रही हैं और पूरा देश उनका फैन हुआ जा रहा है. लग रहा था कि वे हिना खान को समझाएंगे कि वे बाहर से बहुत ही निगेटिव नजर आ रही हैं. उन्हें अपना गेम बदलना चाहिए. लेकिन उन्होंने तो उम्मीद के उलट ही उन्हें इनपुट दिया.
VIDEO: बिग बॉस सीजन-11 में सलमान खान ने लगाए ठुमके

रॉकी ने उन्हें यह नहीं बताया कि बाहर हिना की काफी आलोचना हो रही है और सेबेल्स से लेकर आम लोग तक उनके एटीट्यूड को पसंद नहीं कर रहे हैं. लेकिन वे उन्हें गलत तस्वीर दिखाकर गए और वे जो गलत काम कर रही हैं, उसे और भी अंजाम देंगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11, Hina Khan, Shilpa Shinde, Arshi Khan, Vikas Gupta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com