अर्शी खान
- अर्शी खान रही हैं विवादों में
- अर्शी खान करेंगी परफॉर्म
- फिनाले की तैयारियों में जुटी हैं
नई दिल्ली:
बिग बॉस 11 में कल रात 'आवाम की चहेती' अर्शी खान का टास्क खत्म हो गया और वे बाहर आ गईं. लेकिन वे बिग बॉस के फिनाले में गजब ढाने जा रही हैं. वे फिनाले की परफॉर्मंस के लिए खूब सज-धज रही हैं, और डांस से लेकर हर तरह के परफेक्शन में लगी हैं. वैसे भी इस बार घर में उनकी एंट्री का मजेदार थी क्योंकि इस बार एक बदली हुई अर्शी खान दिखी, ऐसी अर्शी खान जिसे उनके फैन्स ने पसंद किया था. लेकिन घर में उनके आखिरी दिनों में वह अर्शी खान कहीं खो गई थी.
Video: बिग बॉस सीजन-11 में सलमान खान ने लगाए ठुमके
गैंगस्टर की धमकी से दबंग Salman Khan की बढ़ी सिक्योरिटी, Race 3 की शूटिंग हुई बंद
हाल ही में उन्हें मुंबई के एक सैलून में बिग बॉस फिनाले के लिए तैयार होते देखा गया. वे यहां अपना हेयरस्टाइल सेट करवा रही थीं. सूत्र बता रहे हैं कि अर्शी खान लाल कपड़े पहनने जा रही हैं, और उन्होंने अपने बालों को भी कलर करवा लिया है. ये तस्वीर आज सुबह की है. वैसे कल भी अर्शी खान की कुछ तस्वीरें आई थीं जिनमें वे डांस की प्रैक्टिस करती दिख रही थीं.
Bigg Boss Finale से ठीक पहले बेघर हुए आकाश ददलानी, जानें बाहर आकर Top-4 के बारे में क्या कहा?
यही नहीं, अर्शी खान की हितेन तेजवानी के साथ भी अपनी फोटो शेयर की थी. अर्शी खान बिग बॉस के घर में हितेन से काफी मस्ती लेती थीं, और उन पर मजाक में डोरे डालती थीं. यही नहीं, एक टास्क के दौरान दोनों पति-पत्नी भी बने थे. वैसे भी बिग बॉस फिनाले को ग्रैंड बनाने की कोशिश की जा रही है, ऐसे में धमाके के लिए तैयार रहें.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bigg Boss 11 Finale, Bigg Boss 11 Arshi Khan