विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2018

अर्शी खान ने ‘मेरे रश्के कमर’ पर यूं की डांस रिहर्सल, वीडियो हो गया वायरल

बिग बॉस-11 में अर्शी खान ने अपने तेवरों से न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि उन्होंने आवाम के साथ एक खास रिश्ता भी बनाया, और वे आवाम की चहेती बन बैठीं. अब उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है.

अर्शी खान ने ‘मेरे रश्के कमर’ पर यूं की डांस रिहर्सल, वीडियो हो गया वायरल
डांस की प्रैक्टिस करतीं अर्शी खान
  • अपने फेवरिट गाने पर कर रही हैं डांस
  • अवार्ड शो के लिए है प्रैक्टिस
  • बिग बॉस में जमकर मचाया था तहलका
नई दिल्ली: बिग बॉस-11 में अर्शी खान ने अपने तेवरों से न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि उन्होंने आवाम के साथ एक खास रिश्ता भी बनाया, और वे आवाम की चहेती बन बैठीं. बिग बॉस-11 के बाद वे बॉक्स क्रिकेट लीग में नजर आईं और उन्होंने वहां भी अपनी अदाओं का जादू चलाया. बिग बॉस-11 के बाद से वे कई अवार्ड समारोहो में भी नजर आती रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ऐसे ही एक अवार्ड समारोह के लिए डांस रिहर्सल करते हुए उन्होंने अपना वीडियो पोस्ट किया है.

धोनी ने बेटी जीवा के बालों को सुखाया, तो एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट बोलीं- हाय मैं मर जावां
 
 

A post shared by Arshi khan (@arshikofficial) on


AIB के साथ विराट कोहली ने खोला राज, बोले- वर्ल्ड कप जीतने के बाद चाहकर भी आंसू नहीं निकले

अर्शी खान इस वीडियो में नुसरत फतेह अली खान के गाने ‘मेरे रश्के कमर’ पर डांस रिहर्सल कर रही हैं. अर्शी खान ने इस वीडियो के साथ लिखा हैः “दादा साहेब अवार्ड के लिए रिहर्सल...मेरे फेवरिट सॉन्ग.” अर्शी खान ने कुछ दिन पहले सपना चौधरी के साथ भी ‘मेरे रश्के कमर’ सॉन्ग पर जमकर डांस किया था और दोनों का ये वीडिया खूब वायरल भी हुआ था. इस वीडियो में अर्शी खान बहुत ही खूबसूरत अंदाज में डांस कर रही हैं.

Viral Photo: ठंड से ठिठुर रहीं जैकलीन, उधर बनियान में दिखे सलमान खान
 
 

A post shared by Arshi khan (@arshikofficial) on


'सनकी दरोगा' में रवि किशन इस एक्ट्रेस से फरमाएंगे इश्क, 'हथौड़ी' से करेंगे दुश्मनों पर वार

अर्शी खान ने बिग बॉस के घर में सफल पारी खेली और जब से वे घर से बाहर आई हैं वे विवादों से भी काफी दूर रही हैं. वैसे भी उन्हें कंट्रोवर्सी क्वीन कहा जाता था लेकिन उन्होंने बिग बॉस में जो अपनी इमेज बनाई इसे वे आगे भी कायम रखन चाहती हैं और वे लगातार कहीं न कहीं नजर आ रही हैं. अर्शी खान ने बिग बॉस-11 में शिल्पा शिंदे के साथ मिलकर जबरदस्त पारी खेली थी, और घर के अधिकतर सदस्यों की नींद हराम कर दी थी.

  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arshi Khan, Bigg Boss 11, Mere Rashke Qamar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com