विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2023

अर्चना गौतम ने फहमान खान संग 'बेशर्म रंग' गाने पर जमकर किया डांस, भड़क गए सुम्बुल तौकीर के फैंस

Archana Gautam dance Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अर्चना गौतम, एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर के दोस्त और एक्टर फहमान खान के साथ 'पठान' के 'बेशर्म रंग' गाने पर डांस कर रही हैं.

अर्चना गौतम ने फहमान खान संग 'बेशर्म रंग' गाने पर जमकर किया डांस, भड़क गए सुम्बुल तौकीर के फैंस
अर्चना गौतम ने 'बेशर्म रंग' गाने पर किया डांस
नई दिल्ली:

'बिग बॉस 16' का फिनाले हो चुका है और एमसी स्टेन ट्रॉफी जीत चुके हैं. बिग बॉस 16 के दौरान 19 हफ्ते तक बिग बॉस के घर अंदर रहे कंटेस्टेंट्स अपने अपने-अपने घर पहुंच चुके हैं. बिग बॉस के घर में उतार-चढ़ाव भरा समय बिताने के बाद अब सभी कंटेस्टेंट्स मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. फिनाले के बाद शो के कंटेस्टेंट्स पार्टी करते नजर आए. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अर्चना गौतम, सुम्बुल तौकीर के दोस्त फहमान खान के साथ डांस करती नजर आ रही हैं.

अर्चना गौतम ने इस वीडियो को अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत में अर्चना और फहमान के साथ कोरियोग्राफर फराह खान भी नजर आती हैं, दरअसल बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के लिए ये पार्टी उन्होंने ही ऑर्गेनाइज की थी. वीडियो में अर्चना और फहमान फिल्म ‘पठान' के सुपरहिट सॉन्ग ‘बेशर्म रंग' पर जबरदस्त डांस करते नजर आते हैं. उनके बीच की केमेस्ट्री बेहद सिजलिंग नजर आती है. वीडियो में अर्चना का बेहद ग्लैमरस अवतार नजर आता है और वह फहमान से लिपटती हुई डांस करती दिखती हैं.

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर के फैंस अर्चना की जमकर खिंचाई करते दिखे. एक यूजर ने लिखा, 'सुम्बुल मारेगी आपको.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये अर्चना मुझे बिल्कुल अच्छी नहीं लगती, इसने सुम्बुल की इंसल्ट की थी.' जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, 'फहमान को इंटरेस्ट नहीं हैं, अर्चना को जबरदस्ती डांस करना है, दिख रहा है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Archana Gautam, Archana Gautam Dance On Besharam Rang Song, Fahmaan Khan, Sumbul Touqeer, Archana Gautam Dance Video, Bigg Boss 16
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com