विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2021

TV की 'बबीता जी' ने फिल्मी अंदाज में मनाई होली, गुलाल लगाए बलम पिचकारी पर यूं किया डांस- देखें Video

मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पिंक कुर्ती पहने गालों पर गुलाल लगाए नजर आ रही हैं.

TV की 'बबीता जी' ने फिल्मी अंदाज में मनाई होली, गुलाल लगाए बलम पिचकारी पर यूं किया डांस- देखें Video
मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने फिल्मी स्टाइल में मनाई होली
  • टीवी की बबीता जी ने फिल्मी स्टाइल में मनाई होली
  • 'बलम पिचकारी' सॉन्ग पर डांस करती आईं नजर
  • मुनमुन दत्ता का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्‍ली:

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह अकसर फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. बीते दिन होली के रंग में मुनमुन दत्ता भी रंगी नजर आईं. इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्मी स्टाइल में होली मनाई. इससे जुड़ा उनका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पिंक कुर्ती पहने गालों पर गुलाल लगाए नजर आ रही हैं. वीडियो को मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 1 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है, साथ ही फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.

मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "होली की आप सभी को ढेर सारी बधाई हो... फिल्म स्टाइल..." वीडियो में मुनमुन दत्ता बलम पिचकारी सॉन्ग पर डांस करते हुए और जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती हुई भी दिखाई दे रही हैं. वीडियो में मुनमुन दत्ता का ट्रेडिशनल अंदाज भी काफी जबरदस्त लग रहा है. वीडियो के अलावा उन्होंने तस्वीरें भी इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की हैं, जिसमें वह पिंक कुर्ती पहने, गुलाल लगाए पोज देती हुई दिखाई दे रही है. उनके वीडियो और फोटो को लेकर फैंस भी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. 

बता दें कि 33 वर्षीय मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने 2004 में 'हम सब बाराती' सीरियल से टेलीविजन पर दस्तक दी थी और उसके बाद  2008 में वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीताजी के किरदार में नजर आ रही हैं. इस रोल ने उन्हें ऐसी लोकप्रियता दिलाई है कि वह अब बबीता जी के नाम से ही जानी जाती हैं. टेलीवीजिन के अलावा वह फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं. मुनमुन दत्ता 'मुंबई एक्सप्रेस', 'हॉलिडे' और 'ढिनचैक एंटरप्राइज' जैसी फिल्में भी कर चुकी हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Munmun Dutta, Munmun Dutta Video, Munmun Dutta Celebrates Holi In Filmy Style, Munmun Dutta Holi Celebration In Filmy Style
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com