विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2024

सिंगर्स ने किया प्रमोट, कहानी ने खींचा दर्शकों का ध्यान, 7 महीने में ही बंद होगा स्टार प्लस का ये शो, जानें कब आएगा आखिरी एपिसोड

स्टार प्लस सीरियल बातें कुछ अनकहीं सी अब ऑफ एयर होने जा रहा है. वहीं इसकी आखिरी डेट सामने आ गई है.

सिंगर्स ने किया प्रमोट, कहानी ने खींचा दर्शकों का ध्यान, 7 महीने में ही बंद होगा स्टार प्लस का ये शो, जानें कब आएगा आखिरी एपिसोड
बातें कुछ अनकही सी सीरियल इस दिन होगा ऑफएयर
नई दिल्ली:

स्टार प्लस के कई सीरियल टीआरपी लिस्ट में हर हफ्ते धमाल मचाते हुए नजर आते हैं, जिनमें ये रिश्ता क्या कहलाता है, अनुपमा और गुम हैं किसी के प्यार में का नाम शामिल है. लेकिन कुछ ऐसे भी शोज हैं, जो कुछ ही महीनों में ऑफ एयर हो जाते हैं, जिसमें एक और सीरियल शामिल हो गया है. इस शो को ऊषा उथुप और सनम पुरी जैसे फेमस सिंगर्स ने प्रमोट किया था. जबकि कहानी ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा था. लेकिन फ्लॉप  सीरियल की लिस्ट में शामिल होने से शो को कोई नहीं रोक पाया. दरअसल, हम बात कर रहे हैं बातें अनकहीं सी की. 

21 अगस्त 2023 में शुरु हुआ राजन शाही का शो आगाज बड़े धूमधाम से किया गया था. वहीं लीड कास्ट में सयाली सालुंखे, मोहित मलिक, शीबा, ग्राविता सधवानी और अंकिता मयंक शर्मा ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी. लेकिन 7 महीने में ही शो ऑफएयर होने जा रहा है. सीरियल का आखिरी एपिसोड 11 फरवरी को दिखाया जाएगा, जिसके चलते हाल ही में शो की टीम ने रैपअप करते हुए जश्न मनाया. 

बातें कुछ अनकही सी एक फैमिली और रोमांटिक ड्रामा है, जिसकी कहानी वंदना और कुणाल के ईर्दगिर्द घूमती है. वंदना जहां फैमिली को प्यार करने वाली इंसान है तो वहीं कुणाल बिल्कुल इसके उलट है. लेकिन दोनों म्यूजिक से प्यार करते हैं, जिसके चलते दोनों का आमना सामना होता है. वहीं शादी होती है. लेकिन अब क्लाइमेक्स आते आते दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया है और कुणाल, वंदना के सपोर्ट में भी खड़ा होता नजर आता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baatein Kuch Ankahee Si, Baatein Kuch Ankahee Si Wrap Up, Baatein Kuch Ankahee Si Off Air, Baatein Kuch Ankahee Si Drama, Baatein Kuch Ankahee Si Last Episode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com