टीवी सीरियल्स से कलाकार घर-घर में फेमस हो जाते हैं. कई एक्टर और एक्ट्रेस हैं जिन्हें अपने पहले सीरियल से ही खास पहचान मिल गई थी. उन्होंने उसके बाद कितने ही सीरियल क्यों ना कर लिए हो लेकिन उन्हें अभी भी लोग पहले ही सीरियल के नाम से जानते हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस है. जिसने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी और उसी नाम से आज भी जानी जाती हैं. हम बात कर रहे हैं बालिका वधू की आनंदी की. अविका गौर ने आनंदी का किरदार निभाया था. अविका ने जब आनंदी का किरदार निभाया उस समय वो 10-11 साल की थीं. इतनी छोटी सी उम्र में ही उन्होंने बेहतरीन एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था.
सबकी प्यारी छोटी आनंदी
बालिका वधू सीरियल 2008 में शुरू हुआ था. शो में अविका ने अपनी मासूमियत से ही सभी को अपना दीवाना बना लिया था. वो घर-घर में आनंदी के नाम से पहचानी जाने लगी थी और आज भी लोग उन्हें आनंदी ही बुलाते हैं.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले हैं. ऐसे ही एक अवॉर्ड फंक्शन की अविका की वीडियो वायरल हो रही है.
सालों पहले ऐसी दिखती थीं अविका
वायरल वीडियो में अविका रेड सूट पहने हुए नजर आ रही हैं. लंबे बाल और ज्वैलरी में अविका बहुत प्यारी लग रही हैं. फैंस अविका के वीडियो पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- क्यूट स्माइल अविका गौर. लाल दुपट्टे में बहुत प्यारी लग रही हो.
वर्कफ़्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अविका ने बालिका वधू के बाद ससुराल सिमर का में भी काम किया था. अब अविका फिल्मों की दुनिया में कदम रख चुकी हैं. वो बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 1920: हॉरर ऑफ द हार्ट से कदम रखा था, इसके अलावा उन्होंने कई साउथ की फिल्मों में काम किया है.
The Great Indian Kapil Show: महंगी दुकान, पुराने पकवान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं