विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2018

अर्शी खान और राखी सावंत से पंगा लेना पड़ सकता है भारी, उनके पहलवान भाई को देखकर उड़ जाएंगे होश- Video

अर्शी खान और राखी सावंत की दोस्ती इन दिनों खूब परवान चढ़ रही है. उनकी इस दोस्ती के कई वीडियो खूब वायरल भी हो रहे हैं. एक वीडियो में उनका पहलवान भाई भी नजर आ रहा है.

अर्शी खान और राखी सावंत से पंगा लेना पड़ सकता है भारी, उनके पहलवान भाई को देखकर उड़ जाएंगे होश- Video
बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं अर्शी खान और राखी सावंत
  • राखी-अर्शी की दोस्ती है चर्चा में
  • बिग बॉस में आ चुकी हैं नजर
  • भाई को देखकर चौंक जाएंगे
नई दिल्ली: अर्शी खान और राखी सावंत की दोस्ती इन दिनों खूब परवान चढ़ रही है. अर्शी और राखी को अकसर एक साथ देखा जा सकता है, और उनकी इस दोस्ती के कई वीडियो खूब वायरल भी हो रहे हैं. दोनों का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें राखी सावंत अपनी दोस्त अर्शी खान के साथ हैं. इस वीडियो की खास बात अर्शी और राखी के पहलवान भाई हैं. जी हां, दोनों को भाई मिल गया है और ये कोई भी ऐसा-वैसा शख्स नहीं है. बल्कि WWE के चैंपियन रेस्लर खली हैं. बिल्कुल सही सुना आपने खली. राखी सावंत इस वीडियो में अपने भाई से इंट्रोड्यूस कराती हैं और फिर स्क्रीन पर रेस्लर खली आ जाते हैं.

अपना असली नाम सुनकर रो पड़ीं राखी सावंत, बताई सर्जरी कराने की वजह
 
 

A post shared by Voompla (@voompla) on


निरहुआ के साथ ठुमके लगाएंगी संभावना सेठ, 'हीरो वर्दीवाला' में दिखेगी हॉट केमिस्ट्री

इस वीडियो में राखी सावंत दर्शकों से मुखातिब हो रही हैं. उनके साथ अर्शी खान हैं. अर्शी राखी सावंत से पूछती हैं कि कैसी हैं आप. तो राखी सावंत कहती हैं कि जैसा आप छोड़ गई थीं, वैसी ही हूं. इसके बाद राखी सावंत खली से कहती हैं भैया कैसे हैं आप. खली कहते हैं, बहुत बढ़िया, बहुत बढ़िया. बहुत ही अच्छा लग रहा है आप लोगों से मिलकर.

विराट ने वाइफ के साथ वर्कआउट करते हुए डाला वीडियो, अनुष्का बोलीं- क्या बकवास है!
 

सलमान खान ने बदल डाली इस लड़की की लाइफ, ताउम्र उठाएंगे इनका ये खर्च...

अर्शी खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो डाला है जिसमें वे बता रही हैं कि 29 जून को हिमाचल प्रदेश के मंडी और 7 जुलाई को सोलन में वे शो करेंगी. लेकिन इस शो में उनकी हॉटनेस के साथ ही खली का बलशाली जलवा भी देखने को मिलेगा. उन्होंने इसका ऐलान बहुत ही दिलचस्प अंदाज में किया है और ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है. 

शाहरुख खान की Zero का वीडियो हुआ Leak, इस तरह बौने बन SRK ने किया डांस

अगर इन वीडियो को देखा जाए तो धमाल होना तय लग रहा है क्योंकि राखी, अर्शी और खली की ये तिकड़ी बहुत ही बेमिसाल है. यही नहीं. तीनों में एक कॉमन बात बिग बॉस भी है. ये तीनों ही हस्तियां बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं, और सफर पारी भी खेल चुके हैं. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi Sawant, Arshi Khan, The Great Khali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com