विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2018

‘पति’ की नाकामी पर बेकाबू हुईं अर्शी खान, सरेआम यूं उड़ाया मजाक, देखें वीडियो

अर्शी खान भीड़ के साथ बैठी थीं, और बॉक्स क्रिकेट लीग का मैच चल रहा था. तभी अर्शी खान को अपने ‘पति’ नजर आए और उन्होंने उनकी नाकामी को सबके सामने जाहिर कर दिया.

‘पति’ की नाकामी पर बेकाबू हुईं अर्शी खान, सरेआम यूं उड़ाया मजाक, देखें वीडियो
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान
  • अर्शी ने लिए हितेन के मजे
  • बीसीएल में उड़ाया मजाक
  • बिग बॉस 11 में दिखे थे दोनों
नई दिल्ली: अर्शी खान भीड़ के साथ बैठी थीं, और बॉक्स क्रिकेट लीग का मैच चल रहा था. तभी अर्शी खान को अपने ‘पति’ नजर आए और उन्होंने उनकी नाकामी को सबके सामने जाहिर कर दिया. अरे, असल जिंदगी में अर्शी खान की शादी नहीं हुई है. ये तो अर्शी खान के ऑनस्क्रीन पति हितेन तेजवानी हैं. बिग बॉस-11 में टास्क के दौरान हितेन और अर्शी पति-पत्नी बने थे, और दोनों ने बहुत ही मजे दिलाए थे. अब अर्शी खान ने एकता कपूर के बॉक्स क्रिकेट लीग का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे हितेन तेजवानी के साथ चुटकी लेती नजर आ रही हैं. अर्शी खान बैठी हैं, और बड़ी ही अदा के साथ कह रही हैं, “कायम रहे तुम्हारी जवानी, एक विकेट तो ले लो हितेन तेजवानी.”

‘मेरे रश्के कमर’ पर ऐसे झूमकर नाचीं आवाम की चहेती अर्शी खान, फैन्स हो गए दीवाने- देखें Video

बिग बॉस में हंगामा बरपाने के बाद अर्शी खान सिर्फ विवाद ही नहीं बल्कि अपने काम की वजह से भी चर्चा में आ रही हैं. इन दिनों वे बॉक्स क्रिकेट लीग में छाई हुई हैं, और ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि वे जल्द किसी और शो में भी नजर आ सकती हैं. अभी कुछ दिन पहले ही वे बीसीएल में ‘मेरे रश्के कमर’ पर झूमती नजर आई थीं, और वीडियो खूब वायरल हुआ था.

देखें वीडियो-

बिग बॉस से फेमस हुईं अर्शी खान को मिला मौका, अब इस शो पर आएंगी नजर

वैसे भी अर्शी खान को विवादों की मलिका भी कहा जाता है. जब तक वे बिग बॉस के अंदर रहीं उन्हें लेकर घर से बाहर तरह-तरह की खबरें आती रहीं, और खूब हंगामा मचा रहा. घर के अंदर भी प्रियांक शर्मा ने उन्हें जमकर निशाना बनाया था. टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने तो उनपर भद्दे कमेंट तक किए थे. लेकिन अर्शी खान ने किसी की परवाह नहीं की और विकास गुप्ता के साथ उनकी दोस्ती कायम रही और घर के बाहर भी यह दोस्ती कायम है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arshi Khan, Bigg Boss, Hiten Tejwani, Box Cricket League
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com