विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2019

कृष्ण अभिषेक का मजाक सह नहीं पाईं भारती सिंह, स्टेज पर ही फूट-फूटकर लगीं रोने...देखें Video

'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' पर कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने उड़ाया भारती सिंह (Bharti Singh) का मजाक, अर्चना पूरन सिंह ने शेयर किया वीडियो.

कृष्ण अभिषेक का मजाक सह नहीं पाईं भारती सिंह, स्टेज पर ही फूट-फूटकर लगीं रोने...देखें Video
कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने उड़ाया भारती सिंह का मजाक
  • कपिल शर्मा के शो का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल
  • कृष्णा अभिषेक ने उड़ाया भारती सिंह का मजाक
  • अर्चना पूरन सिंह ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में  इस बार बॉलीवुड एक्टर संजय (Sanjay Dutt), कृति सेनन (Kriti Sanon) और आशुतोष गोवारिकर अपनी फिल्म 'पानीपत (Panipat)' के प्रमोशन के लिए पहुंचे. अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने शो के सेट का एक वीडियो भी शेयर किया है. अर्चना पूरन सिंह इस वीडियो में फैन्स को बता रही हैं कि शूटिंग खत्म हो चुकी है और सभी लोग अपने घर जा रहे हैं. वीडियो में अर्चना पूरन सिंह कई बार ये भी कहती नजर आ रही हैं कि शो का शूट तो खत्म लेकिन उनकी नहीं हुई है. 

Viral Video: धर्मेंद्र के जन्मदिन पर TikTok पर मची धूम, देखें 5 धांसू वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि शूटिंग खत्म होने के बाद भी शो की स्टारकास्ट स्टेज पर मौजूद हैं. कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek), भारती सिंग, कपिल शर्मा और कीकू शारदा (Kiku Sharda) स्टेज पर फैन्स से मिल रहे हैं और फोटो खिंचवा रहे हैं. तभी अचानक से 'संजू बाबा' बन कृष्णा अभिषेक कैमरे के सामने आ जाते हैं और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की नकल करने लगते हैं. 

Dharmandra Birthday: कभी मुर्गों संग खेलते तो कभी मेथी के पराठे खाते नजर आए धर्मेंद्र- देखें Video


अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) के कैमरे के सामने तभी भारती सिंह आ जाती है और कृष्णा अभिषेक उनका मजाक उड़ाना शुरू कर देते हैं. कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek), भारती सिंह को बैक डांसर बता देते हैं और कॉमेडिन रोने जैसा चेहरा बना लेती हैं. इस पर अर्चना पूरन सिंह कहती हैं कि नाराज हो गई मेरी उर्मिला मातोंडकर, हालांकि भारती (Bharti Singh) हंसकर चली जाती है. अर्चना पूरन सिंह का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर फैन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kapil Sharma Show, The Kapil Sharma Show BTS Video, BTS Video, Archana Puran Singh, Kapil Sharma, Kapil Sharma Video Viral, Bharti Singh, Krushna Abhishek
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com