Anupamaa Upcoming Episode: स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला फेमस शो 'अनुपमा (Anupamaa)' में आए दिन नए ट्विस्ट आते रहते हैं. शो में चल रहा जबरदस्त ड्रामा दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. पिछले एपिसोड में काफी तमाशे के बाद काव्य और वनराज की शादी हो जाती है. शो में काव्या और अनुपमा जो चाहती हैं, वह उन्हें मिल जाता है. काव्य वनराज से शादी तो कर लेती है लेकिन परिवार में अपने लिए जगह बनाने में वह असफल रहती है. शो में वह अपना गृह प्रवेश खुद करती है और यहां तक कि शाह को यह समझाने की कोशिश करती है कि उसने उन्हें जेल भेजने के बारे में जो कुछ भी कहा था. वह इसलिए कहा था क्योंकि वनराज उसे बिना बताए चला जाता है. लेकिन बा उसकी इस बात पर विश्वास करने से इनकार कर देती है और पूरा परिवार अनुपमा के साथ रहने के लिए चला जाता है. इस बीच वनराज काव्या से कहता है कि, उसे अपने परिवार के साथ बात करना और व्यवहार करना सीखना होगा.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
अनुपमा (Anupamaa Upcoming Episode) के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि काव्या वनराज के साथ रोमांटिक शाम के लिए अपने कमरे को सजाती है लेकिन तभी अचानक अनुपमा (Rupali Ganguly) अपने कमरे के बाहर बेहोश हो जाती है. जिसके बाद वनराज समर को जोर से 'मम्मी' कहकर चिल्लाते हुए सुनता है. समर की आवाज सुनते ही वह काव्या को दूर धकेलता है और उसे देखने के लिए वहां से निकल जाता है. सीरियल में आया यह नया ट्विस्ट दर्शकों के लिए काफी मनोरंजन करने वाला होगा. अब देखना यह है कि वनराज द्वारा किए गए इस बर्ताव पार काव्य (Madalsa Sharma) क्या प्रतिक्रिया देती है.
इस धारावाहिक 'अनुपमा' में रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly), सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) , मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma), अपूर्वा अग्निहोत्री, अल्पना बुच, अरविंद वैद्य, पारस कलानावत, आशीष मेहरोत्रा, मुस्कान बामने, शेखर शुक्ला, निधि शाह, अनघा भोसले और तसनीम शेख जैसे बड़े अभिनेता नजर आ रहे हैं. यह शो राजन शाही और उनकी मां दीपा शाही द्वारा अपने बैनर शाही प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के तहत निर्मित है, जो स्टार प्लस पर प्रसारित होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं