विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2023

Anupamaa: चौथी बार पिता बनने की खबर सुन वनराज को लगेगा झटका, काव्या के साथ करेगा ऐसा कि फैंस रह जाएंगे हैरान! आएगा नया ट्विस्ट

Anupama Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट प्रोमो में वनराज को काव्या अपनी प्रेग्नेंसी का सच बताने वाली है, जिसे सुनकर उसे गहरा झटका लगेगा.

Anupamaa: चौथी बार पिता बनने की खबर सुन वनराज को लगेगा झटका, काव्या के साथ करेगा ऐसा कि फैंस रह जाएंगे हैरान! आएगा नया ट्विस्ट
अनुपमा सीरियल में नया ट्विस्ट आने वाला है
नई दिल्ली:

Anupama Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा भले ही टीआरपी चार्ट में टॉप करता है. लेकिन फैंस के बीच इन दिनों अनुज अनुपमा के रिश्ते में आई दूरियों को लेकर काफी नाराजगी है. वहीं डिंपी और समर की शादी के बीच काव्या की प्रेग्नेंसी का धमाका भी जल्द अपकमिंग एपिसोड में दिखने वाला है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह जाएंगे. वहीं प्रोमो में वनराज को चौथी बार प्रेग्नेंसी का सच पता लगने वाला है. 

अपकमिंग प्रोमो में अनुपमा दूल्हे के परिवार के लिए विशेष बैज तैयार करती हुई नजर आ रही है. वहीं डिंपी कहती नजर आती है कि उनके भविष्य की राह आसान नहीं है, क्योंकि उसे लड़ना तो है लेकिन प्यार से. वहीं बरखा उसे भड़काने कोशिश करती हुई नजर आती है. दूसरी तरफ, काव्या, वनराज को अपने मां बनने की बात बताती है, जिसे सुनकर वनराज चौंक जाता है. 

इसके अलावा खबरों की मानें तो काव्या की प्रेग्नेंसी की खबर जानने के बाद वनराज किसी को भी बताने के लिए मना करेगा. लेकिन वह नहीं जानता कि अनुपमा को सच पता है. इतना ही नहीं वनराज काव्या के कैरेक्टर पर इल्जाम लगाएगा कि वह उसका बच्चा नहीं है और उस पर हाथ उठा देगा.

अनुपमा यह सब देख लेगी और पुलिस में वनराज के खिलाफ शिकायत कर देगी. हालांकि अपकमिंग एपिसोड में क्या होगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा. लेकिन फैंस को प्रोमो देखने के बाद झटका लगेगा.  

मंदिर जाने के लिए ट्रोल होने पर सारा: "मैं दर्शन करना जारी रखूंगी"

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupama, Anupama  written Update, Anupama  news, Anupama Serial Update, Anupama Tv Serial, Anupama  tv Serial Update, Tv News, Tv News In Hindi, Tv Serial News In Hindi, Anupamaa Promo 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com