विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2022

नए घर में नई नवेली दुल्हन की तरह यूं हलवा बनाती दिखीं अंकिता लोखंडे, वीडियो देख फैन्स बोले- ओवर एक्टिंग की दुकान

किता लोखंडे और विक्की जैन ने हाल ही में मुंबई में एक नया घर खरीदा है, जिसके बाद से कपल चर्चा में है. बीते दिनों इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी इस खुशी को फैन्स संग साझा किया था.

नए घर में नई नवेली दुल्हन की तरह यूं हलवा बनाती दिखीं अंकिता लोखंडे, वीडियो देख फैन्स बोले- ओवर एक्टिंग की दुकान
अंकिता लोखंडे का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

विक्की जैन से शादी होने के बाद अंकिता लोखंडे अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं और इसकी झलक आए दिन उनके इंस्टाग्राम पर देखने को मिलती है. अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने हाल ही में मुंबई में एक नया घर खरीदा है, जिसके बाद से कपल चर्चा में है. बीते दिनों इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी इस खुशी को फैन्स संग साझा किया था. अब अंकिता लोखंडे का एक नया वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने नए घर में हलवा बनाते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान अंकिता का रेड साड़ी में स्टनिंग लुक भी देखने लायक है.

अंकिता लोखंडे के इस वीडियो को वूम्पला अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में आप अंकिता की जबरदस्त कुकिंग स्किल भी देख सकते हैं. इस दौरान अंकिता ने यह भी खुलासा किया कि यह उनकी नई रसोई है. अंकिता ने नए घर में मीठा बनाकर घरवालों का मुंह मीठा किया. अंकिता के इस जेस्चर को उनके फैन्स पसंद तो कर ही रहे हैं, लेकिन अंकिता का लुक उनके चाहने वालों को खासा इम्प्रेस कर रहा है. अंकिता ने लाल रंग की गोल्डन थ्रेड वर्क से सजी लाल साड़ी पहनी थी, जिसमें वे ड्राप डेड गॉर्जियस लग रही थीं. उन्होंने अपने लुक को गोल्डन ज्वेलरी से कंप्लीट किया था.

बता दें, हाल ही में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन स्टार पल्स के रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' के भी विजेता रहे हैं. एक इंटरव्यू में अंकिता ने कहा था कि, "शादी के बाद अब तक मेरे लिए कुछ भी नहीं बदला है. विक्की और मैं लंबे समय से दोस्त हैं. हम बहुत कूल हैं. उन्होंने ही पूरे समय मेरा साथ दिया है. मैं उन्हें एक साथी के रूप में पाकर धन्य हूं. जब काम की बात आती है, तो मैं एक आसान इंसान हूं और वह वही हैं, जो मुझे काम करने के लिए प्रेरित करते हैं. मैंने शादी इसलिए की, ताकि मैं पार्टी कर सकूं. आप जानते हैं कि हमने तीन दिनों तक पार्टी की? हम बस पैसे खर्च करना चाहते थे. मुझे नहीं लगता कि, कोई बदलाव आया है". 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Video, Ankita Lokhande Viral Video, Ankita Lokhande Prepares Halwa, Ankita Lokhande New House, Ankita Lokhande New Home, Ankita Lokhande And Vicky Jain, Vicky Jain, Ankita Lokhande Instagram, Smart Jodi Winner, Ankita Lokhande News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com