विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2021

अंकिता लोखंडे से पूछा 'आप बिग बॉस में जा रही हैं न' तो एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

अंकिता लोखंडे को लेकर लगातार यह खबरें आ रही हैं कि उनकी एंट्री बिग बॉस 15 में हो सकती है. अब इसे लेकर एक्ट्रेस ने कुछ यह कहा है.

अंकिता लोखंडे से पूछा 'आप बिग बॉस में जा रही हैं न' तो एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब
अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस को लेकर कही यह बात
नई दिल्ली:

अंकिता लोखंडे को लेकर लगातार यह खबरें आ रही हैं कि उनकी एंट्री बिग बॉस 15 में हो सकती है. हाल ही में यह खबर आई थी कि पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस टीवी के कंट्रोवर्शियल शो में जाने के लिए तैयार हो गई हैं. इसके बाद से ही उनके फैन्स के बीच जबरदस्त सुगबुगाहट दौड़ गई थी. लेकिन अब अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस में जाने को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है और बता दिया है कि वह बिग बॉस हाउस में एंट्री करने नहीं जा रही हैं. 

अंकिता लोखंडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फोटोग्राफर उनसे पूछते हैं कि आप बिग बॉस में जा रही हो न. अंकिता लोखंडे इस बात से मना करती हैं. लेकिन फोटोग्राफर फिर जोर डाल कर पूछते हैं, इस पर अंकिता लोखंडे साफ मना कर देती हैं कि वह बिग बॉस हाउस में कतई नहीं जा रही हैं. इस तरह वह साफ मना कर देती हैं कि उनका बिग बॉस हाउस में जाने का कोई इरादा नहीं है.

यही नहीं, अंकिता लोखंडे ने एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा था, 'मैंने देखा है कि मीडिया में कहा जा रहा है कि मैं इस साल बिग बॉस में हिस्सा लूंगी. मैं सबको साफ कर देना चाहती हूं कि मेरा कोई ऐसा इऱादा नहीं है. मेरे बिग बॉस में जाने की अफवाहें एकदम गलत हैं...'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Ankita Lokhande In Bigg Boss 15, Ankita Lokhande Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com