विज्ञापन

अहान पांडे के हाथ लगी अगली ब्लॉकबस्टर, सलमान खान को 500 करोड़ की दो फिल्में दे चुके डायरेक्टर का मिला साथ

यशराज फिल्म्स ने अहान पांडे की आने वाली फिल्म बेपरवाह का पोस्टर रिलीज कर दिया है. इसके साथ ही फिल्म को लेकर दो बड़ी अपडेट्स भी मिली. ये अनाउंसमेंट अहान के फैन्स को अगली ब्लॉकबस्टर की दस्तक लग रही है.

अहान पांडे के हाथ लगी अगली ब्लॉकबस्टर, सलमान खान को 500 करोड़ की दो फिल्में दे चुके डायरेक्टर का मिला साथ
अहान पांडे की एक और रोमांटिक फिल्म तैयार
Social Media
नई दिल्ली:

यशराज फिल्म्स ने आज अपनी आने वाली फिल्म के टाइटल ‘बेपरवाह' की अनाउंसमेंट की. अहान पांडे और शरवरी वाघ के लीड रोल वाली इस रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि आदित्य चोपड़ा इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म का टाइटल इसके टीजर पोस्टर के साथ शयर किया गया. ‘बेपरवाह' में ‘सैयारा' से चर्चा में आए अहान पांडे और शरवरी पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बन रही ‘बेपरवाह' के साथ वह यशराज फिल्म्स में वापसी कर रहे हैं. इससे पहले वह इस बैनर के लिए ‘सुल्तान' और ‘टाइगर जिंदा है' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं. आदित्य चोपड़ा के बैनर तले आ रही ‘बेपरवाह' 26 मार्च 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

अहान पांडे के लिए ये मौका अपनी इमेज सेट करने के लिए काफी खास हो सकता है क्योंकि अपनी पहली ही फिल्म सैयारा से वो रोमांटिक हीरो की इमेज सेट कर चुके हैं. अब बेपरवाह में एक बार फिर उन्हें रोमांस जॉनर में हाथ आजमाने का मौका मिला है. ऐसे में अगर वो बाजी मार जाते हैं तो यह उनके करियर के लिए एक बड़ी छलांग हो सकती है. वहीं शारवरी एक बार फिर यशराज बैनर के साथ वापसी कर रही हैं. इससे पहले वह आलिया भट्ट के साथ अल्फा में नजर आई थीं. फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था. इस फिल्म में शारवरी एक्शन करती नजर आई थीं. 'मैं वापस आउंगा' के बाद ये उनकी दूसरी रोमांटिक फिल्म है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beparwah, Yrf, Entertainment, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com