विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2020

Ankita Lokhande ने यो यो हनी सिंह के First Kiss सॉन्ग पर दिये एक्सप्रेशंस, खूब Viral हो रहा है Video

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का वीडियो खूब सुर्खियों में है, जिसमें वह यो यो हनी सिंह के गाने 'फर्स्ट किस' (First Kiss) पर एक्सप्रेशंस देती हुई दिखाई दे रही हैं.

Ankita Lokhande ने यो यो हनी सिंह के First Kiss सॉन्ग पर दिये एक्सप्रेशंस, खूब Viral हो रहा है Video
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने 'फर्स्ट किस' सॉन्ग पर दिये एक्सप्रेशंस
  • अंकिता लोखंडे ने 'फर्स्ट किस' सॉन्ग पर दिये जबरदस्त एक्सप्रेशंस
  • वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का जबरदस्त अंदाज
  • अंकिता लोखंडे का वीडियो मचा रहा है धूम
नई दिल्ली:

टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपने काम के साथ-साथ अपने अंदाज से भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वह इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. हाल ही में अंकिता लोखंडे का वीडियो खूब सुर्खियों में है, जिसमें वह यो यो हनी सिंह के गाने 'फर्स्ट किस' (First Kiss) पर एक्सप्रेशंस देती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में अंकिता लोखंडे का अंदाज और उनके एक्सप्रेशंस, तारीफ के लायक हैं. इस वीडियो को खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 81 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. 

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) वीडियो में ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी जबरदस्त लग रहा है. वहीं, फर्स्ट किस सॉन्ग पर अंकिता लोखंडे के एक्सप्रेशंस देख फैंस के साथ-साथ टीवी कलाकार भी एक्ट्रेस की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. टीवी एक्टर कुशाल टंडन ने अंकिता लोखंडे की तारीफ करते हुए लिखा, "हिरोइन..." तो वहीं टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट दिलजीत कौर ने इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया. बता दें कि अंकिता लोखंडे ने इससे पहले भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह माधुरी दीक्षित के गाने पर एक्सप्रेशंस देती हुई दिखाई दे रही थीं. 

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के करियर की बात करें तो उन्होंने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के जरिए टीवी में अपना कदम रखा था. इस सीरियल से ही अंकिता लोखंडे ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस सीरियल में अंकिता लोखंडे ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही मुख्य भूमिका अदा की थी. सीरियल में दोनों की जोड़ी को भी फैंस से काफी प्यार मिला था. सीरियल के अलावा अंकिता लोखंडे ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई. वह कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' और टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' में भी मुख्य भूमिका अदा करते हुए नजर आई थीं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Video, Ankita Lokhande Expressions On First Kiss Song, Ankita Lokhande Expressions On First Kiss Video Goes Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com