- अंकिता लोखंडे ने येलो ड्रेस में किया खूबसूरत डांस
- एक्ट्रेस का वीडियो देख फैंस भी तारीफ करते नहीं थक रहे
- अंकिता लोखंडे का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
टीवी और बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वालीं अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपना वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. अंकिता लोखंडे का एक खूबसूरत वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा के गाने 'हर किसी को' सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में अंकिता लोखंडे पोल्का डॉट येलो वन पीस में दिखाई दे रही हैं जिसमें उनका लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक एक लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है, इसके साथ ही फैंस भी इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने लिखा, "2021 यहां है..." एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस ने तो कमेंट किये ही, साथ ही कई टीवी कलाकार भी उनके डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. बिग बॉस कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने वीडयो पर कमेंट करते हुए लिखा, "उफ्फ..." बता दें कि अंकिता लोखंडे अकसर अपने वीडियो और फोटो शेयर करते हुए नजर आती हैं.
बता दें कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने शो 'पवित्र रिश्ता' से टेलीविजन में डेब्यू किया था. इस शो में अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे. पवित्रा रिश्ता के अलावा अंकिता एक थी नायका और शक्ति-अस्तित्व के एहसास की जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं. पिछले साल, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने कंगना रनौत की पीरियड-ड्रामा फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. साथ ही उन्होंने 'बागी 3' में भी अभिनय किया था. अंकिता लोखंडे टीवी शो 'झलक दिखला जा' और कॉमेडी सर्कस जैसे टीवी रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं