अब तक खबर मिलती रही कि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके बॉयफ्रेंड विक्की जैन 14 दिसंबर को शादी करने वाले हैं लेकिन अंकिता ने एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर फैंस को कंफ्यूजन में डाल दिया है. इस तस्वीर में अंकिता और विक्की मराठी दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में दिख रहे हैं. ऐसे में फैंस इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि क्या दोनों ने गुपचुप तरीके से निश्चित डेट से पहली ही शादी कर ली है. ऐसे कई सवाल फैंस के मन में चल रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दूल्हा-दुल्हन बने दिखे विक्की और अंकिता
सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें अंकिता ने ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी पहनी हुई है विक्की भी कुर्ते पजामे में हैं, दोनों बिल्कुल मराठी दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में तैयार हुए हैं. इस तस्वीर को अंकिता ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, 'पवित्र'. पोस्ट पर कमेंट करते हुए अंकिता के ढेरों फैंस उन्हें शादी की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं. टीवी इंडस्ट्री से संबंध रखने वाले अंकिता के दोस्त भी पोस्ट पर कमेंट कर दोनों को बधाई दे रहे हैं.
फैंस ने दी बधाई
इन फोटोज के पोस्ट होते ही फैंस लगातार कमेंट कर अंकिता और विक्की को बधाई दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा, 'ईश्वर आप दोनों की जोड़ी सलामत रखें, ढेरों बधाई'. वहीं दूसरे फैन ने लिखा, 'बहुत खूबसूरत जोड़ी, बधाई हो'. इस तस्वीर को देख भले ऐसा लग रहा हो कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने शादी कर ली है, हालांकि शादी की डेट 14 दिसंबर की है. दरअसल, ये तस्वीर शादी के पहले होने वाली रश्मों का हिस्सा है. बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का सफर तीन साल पहले शुरू हुआ था, दोनों ने साल 2018 से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था. कुछ ही समय बाद अंकिता लोखंडे ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को कुबूल कर लिया, उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं