अली असगर टीवी के शानदार कलाकारों में से एक हैं. वह अपनी बेहतरीन कॉमेडी से दर्शकों के दिलों को हमेशा जीतते रहे हैं. अली असगर ने कॉमेडी नाइट विद कपिल शर्मा शो में दादी का रोल किया था, जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया गया था. आज भी बहुत से लोग अली असगर को दादी के नाम से जानते हैं, लेकिन 5 साल पहले उन्होंने कपिल शर्मा के इस शो से खुद को अलग कर लिया था और अपना अलग रास्ता चून लिया था.
अब अली असगर ने कपिल शर्मा को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि शो से अलग होने के बाद पिछले 5 सालों से कपिल शर्मा ने उनसे बात नहीं की है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर परिस्थिति बनेगी तो वह जरूर बात करेंगे. अली असगर ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट न्यूज 18 को इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा है, ईमानदारी से आप नहीं जानते, आप कल्पना नहीं कर सकते. मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं नहीं करूंगा. तो अभी भी मैं बोल सकता हूं कि मैं करूंगा या नहीं.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शो छोड़ने के बारे में आगे बोलते हुए अली असगर ने कहा है कि शो छोड़ने के बाद से उनकी कोई बात नहीं हुई है. अली असगर ने जोर देकर कहा, 'दुर्भाग्य से जो हुआ है, घटना के बाद (उन्होंने शो छोड़ने की बाद), कोई बात नहीं हुई है. एक ग़लतफ़हमी थी, कभी हमारी एक दूसरे के कॉल बात नहीं हुई और हमारी मुलाकात कहीं पर नहीं हो पाई. फिलहाल मैं नहीं कह सकता कि मैं बात करूंगा या नहीं करुंगा.' इसके अलावा अली असगर ने और भी ढेर सारी बातें की हैं.
आर्यन खान के साथ पहले क्लिक करवाई सेल्फी, फिर चूम लिया उनका हाथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं