विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2022

सामंथा रुथ प्रभु-अक्षय कुमार ने 'ओ अंटावा' गाने पर किया जोरदार डांस, सिजलिंग केमिस्ट्री देख फैन्स बोले- OMG!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार और सामंथा रुथ प्रभु पुष्पा फिल्म के गाने 'ओ अंटावा' पर थिरकते हुए देखे जा सकते हैं.

सामंथा रुथ प्रभु-अक्षय कुमार ने 'ओ अंटावा' गाने पर किया जोरदार डांस, सिजलिंग केमिस्ट्री देख फैन्स बोले- OMG!
सामंथा रुथ प्रभु-अक्षय कुमार का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

'पुष्पा' फिल्म का 'ओ अंटावा' गाना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था. इस गाने में साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी अदाओं का जलवा बिखरते हुए देखी गई थीं. इस गाने में सामंथा रुथ प्रभु और अल्लू अर्जुन की केमिस्ट्री ने फैन्स को बहुत इम्प्रेस किया था. हाल ही में अक्षय कुमार और सामंथा रुथ प्रभु करण जौहर के शो 'कॉफ़ी विद करण' में पहुंचे, जहां दोनों को खूब मस्ती करते हुए देखा गया. सोशल मीडिया पर इस एपिसोड के कई प्रोमो भी वायरल हुए हैं. ऐसे में अब अक्षय कुमार और सामंथा का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है. 

जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार और सामंथा रुथ प्रभु पुष्पा फिल्म के गाने 'ओ अंटावा' पर थिरकते हुए देखे जा सकते हैं. इस वीडियो को डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ऑफिशियल इंस्टा पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे अक्षय कुमार और सामंथा गाने का हुक स्टेप कर रहे हैं. इस दौरान दोनों के बीच की शानदार केमिस्ट्री भी देखने लायक है. वीडियो को कुछ ही देर में हजारों की संख्या में लाइक्स आ गए हैं, जिस पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया है, "क्या डांस किया है. पारा हाई कर दिया". तो वहीं एक अन्य लिखते हैं, "शो पर दोनों को देखने के लिए बेताब हूं". एक और यूजर ने लिखा है, "दोनों की जोड़ी क्या मस्त लग रही है". इस तरह से दोनों के इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

VIDEO: मुंबई : शाहिद कपूर का दिखा खास अंदाज, फोटोग्राफरों ने क्लिक किए फोटो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samantha Ruth Prabhu, Akshay Kumar, Samantha Ruth Prabhu And Akshay Kumar, Coffee With Karan, Aksahy Samantha Dance Video, Oo Antava Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com