विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2021

शादी के बाद ससुराल में यूं नजर आई श्रद्धा आर्या, मांग में सिंदूर भर बनारसी साड़ी पहने दिखा गॉर्जियस लुक

दुल्हन के जोड़े में श्रद्धा की खूबसूरती को चार चांद लग गए. वहीं अब श्रद्धा की शादी की बाद की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं, जिसमें उनकी मांग में सिंदूर और हाथ में सुहाग का चूड़ा नजर आ रहा है.

शादी के बाद ससुराल में यूं नजर आई श्रद्धा आर्या, मांग में सिंदूर भर बनारसी साड़ी पहने दिखा गॉर्जियस लुक
श्रद्धा आर्या की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं. श्रद्धा ने 16 नवंबर को भारतीय नेवी के अफसर राहुल शर्मा के साथ सात फेरे लिये थे. दुल्हन के जोड़े में श्रद्धा की खूबसूरती को चार चांद लग गए. वहीं अब श्रद्धा की शादी की बाद की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं, जिसमें उनकी मांग में सिंदूर और हाथ में सुहाग का चूड़ा नजर आ रहा है.

श्रद्धा की एक ताजा तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है, जिसमें वे बिल्कुल एक इंडियन ब्राइड लग रही हैं. शादी के बाद की इस तस्वीर में श्रद्धा बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं. श्रद्धा ने पिंक और गोल्डन कलर की बनारसी सिल्क की साड़ी पहन रखी है. वहीं उन्होंने हाथों में लाल चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहना है. कानों में झुमका उनके इस दुल्हन लुक को कंप्लीट कर रहा है. फैंस भी श्रद्धा की इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं और उनके इस लुक के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं. 

शादी के रिसेप्शन में गजब ढा रही थी श्रद्धा

श्रद्धा की शादी की तस्वीरों का हैंगओवर उतरा ही नहीं था कि उनकी रिसेप्शन की तस्वीरों से सोशल मीडिया पट गया. श्रद्धा ने अपने रिसेप्शन पर ग्रे कलर की बड़ी ही खूबसूरत साड़ी पहनी थी, इस साड़ी पर क्रिस्टल की कढ़ाई की गई थी. उनके रिसेप्शन लुक को बड़ा ही पसंद किया गया. बता दें कि श्रद्धा की शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्तों के साथ ही टीवी जगत के सितारे भी पहुंचे थे, इस दौरान की फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं. श्रद्धा ने टीवी के साथ ही कन्नड़, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है, साथ ही श्रद्धा ने कुछ पंजाबी फिल्में भी की हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
श्रद्धा आर्या, Sharadha Arya Photos, Sharadha Arya, Sharadha Arya Instagram, Sharadha Arya Photo Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com