विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2020

अदनान सामी परिवार संग पहुंचे Bigg Boss 13 के सेट पर, Photo शेयर कर दी ये जानकारी...

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में इस हफ्ते वीकेंड का वॉर में अदनान सामी (Adnan Sami) अपने परिवार के साथ नजर आएंगे.

अदनान सामी परिवार संग पहुंचे Bigg Boss 13 के सेट पर, Photo शेयर कर दी ये जानकारी...
अदनान सामी (Adnan Sami) बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में परिवार के साथ पहुंचे
  • अदनान सामी पहुंचे बिग बॉस के सेट पर
  • परिवार संग सलमान खान से की मुलाकात
  • अदनान सामी ने फोटो की शेयर
नई दिल्ली:

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में जहां एक के बाद एक नया ट्विस्ट दर्शकों को हैरान कर रहा है, वहीं इस हफ्ते 'वीकेंड का वॉर' में बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) अपने परिवार संग शो में सलमान खान (Salman Khan) के साथ मस्ती करते नजर आएंगे. अदनान सामी ने बिग बॉस (Bigg Boss) के सेट की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं, इन फोटो में सिंगर अपनी बेटी और पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं. अदनान सामी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "पिछली रात अपने भाई के साथ बिग बॉस हाउस में था."

कैटरीना कैफ से अपने रिलेशनशिप को लेकर विक्की कौशल ने खोला राज, बोले- यह सबसे अच्छा एहसास है...

अदनान सामी (Adnan Sami) के इस पोस्ट पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, अदनान सामी एक बार फिर बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं. इस बार वह गाने 'तू याद आया (Tu Yaad Aaya)' से वापसी कर रहे हैं. इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) नजर आएंगी. अपने नए सॉन्ग के प्रमोशन के लिए ही अदनान सामी बिग बॉस (Bigg Boss) हाउस में नजर आए थे. 

अमिताभ बच्चन ने किया Tweet, बोले- 'विश्वास' वहां कभी नहीं मिलता, जहां...

वहीं, बता दें, 26 जनवरी के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों को भारतीय राष्ट्रीय सम्मान पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया था, इसमें अदनान सामी (Adnan Sami) का नाम भी शामिल है. वहीं, बिग बॉस (Bigg Boss) की बात करें, तो इस हफ्ते बिग बॉस के घर से कोई भी सदस्य बेघर नहीं होगा.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss, Bigg Boss 13, Adnan Sami, Adnan Sami On Bigg Boss Set, Bigg Boss 13 Video, Bigg Boss Updates, Adnan Sami With Family At Bigg Boss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com